सीएम के बयान पर सपा सांसद ने जताई आपत्ति : मुरादाबाद में जूनियर बर्क बोले-एकजुट होकर दुश्मन ताकतों से लड़ें

UPT | सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क

Oct 11, 2024 18:03

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा "बटोगे तो काटोगे" के मंचो से दिए बयान पर सपा सांसद जूनियर बर्क ने आपत्ति जताई है। उन्होंने...

Moradabad News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हरियाणा की चुनावी जनसभाओं में "बटोगे तो काटोगे" जैसे बयान देने पर समाजवादी पार्टी के सांसद जूनियर बर्क ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सपा सांसद ने की आलोचना 
जूनियर बर्क ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया में कहा कि ऐसी भाषा का उपयोग करने वाले व्यक्ति को प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने इस मुद्दे पर देश के सर्वोच्च न्यायालय का ध्यान आकर्षित करने की मांग की, यह सवाल उठाते हुए कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री की भाषा ही ऐसी होगी, तो मुस्लिम समुदाय अपने आप को सुरक्षित कैसे महसूस कर सकता है। 



सांप्रदायिक सौहार्द पर चिंता 
सांसद ने इस बात पर जोर दिया कि वे हिंदू-मुस्लिम के बीच किसी भी प्रकार के विभाजन के खिलाफ हैं। उन्होंने याद दिलाया कि देश की प्रगति के लिए उनके पूर्वजों ने भी बलिदान दिया है। बर्क ने कहा कि वे चाहते हैं कि सभी लोग एकजुट होकर देश की दुश्मन ताकतों से लड़ें, लेकिन कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Also Read