गाजियाबाद से बड़ी खबर : स्लॉटर हाउस से 57 बच्चे छुड़ाए, खून और हड्डियों के बीच कसाई का काम करवाते थे

UPT | पुलिस मामले की जांच कर रही है।

May 30, 2024 01:39

आयोग के द्वारा  रेस्क्यू किए गए 57 नाबालिगों में  31 लड़कियां और 26 लड़के शामिल हैं। इन सभी से यहां पर पशु काटने का काम कराया जा रहा था। आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने बताया कि...

Ghaziabad News: गाजियाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक स्लॉटर हाउस पर बुधवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और पुलिस टीम ने छापा मारा। यहां से 57 बच्चों को रेस्क्यू किया है। इसमें 31 लड़कियां और 26 लड़के शामिल हैं। इनसे पशु काटने का काम कराया जा रहा था।

संस्था की शिकायत पर कार्रवाई
मिशन मुक्ति संस्था ने इस बारे में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को जानकारी दी थी। इसके बाद आयोग की टीम चेयरमैन प्रियंक कानूनगो के नेतृत्व में पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर हालात देखकर टीम दंग रह गई। चारों ओर खून और हड्डियां बिखरी पड़ी थीं। बदबू और परेशान करने वाला दृश्य था। 

नाबालिगों से कटवाए जाते थे पशु
आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने बताया कि गाजियाबाद के मसूरी इलाके में इंटरनेशनल एग्रो फूड नाम से स्लॉटर हाउस है, जिसके मालिक का नाम यासीन कुरैशी है। रेस्क्यू किए गए 57 नाबालिगों में  31 लड़कियां और 26 लड़के शामिल हैं। इन सभी से यहां पर पशु काटने का काम कराया जा रहा था। ये पता किया जा रहा है कि बच्चे कहां के रहने वाले हैं। उनकी उम्र का भी सत्यापन कराया जा रहा है। 

Also Read