संसद में अखिलेश : बोले- अब मनमर्जी नहीं जनमर्जी चलेगी, यूपी की सारी सीट जीत जाऊं तो भी ईवीएम पर यकीन नहीं

UPT | अखिलेश यादव

Jul 02, 2024 14:14

संसद सत्र के 7वें दिन मंगलवार को अखिलेश यादव ने लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी पर कई सवाल उठाये। उन्होंने पेपर लीक, अग्निवीर योजना, EVM के मुद्दों पर सरकार को घेरा। अपने भाषण की शुरुआत में...

UPT Desk News : संसद सत्र के 7वें दिन मंगलवार को अखिलेश यादव ने लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी पर कई सवाल उठाये। उन्होंने पेपर लीक, अग्निवीर योजना, EVM के मुद्दों पर सरकार को घेरा। अपने भाषण की शुरुआत में उन्होंने चुने हुए संसदों और देश के मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को एकतंत्र बनाने से रोकने के लिए धन्यवाद। 'आवाम ने तोड़ दिया हुकुमत का गुरुर, दरबार तो लगा है पर बड़ा गमगीन बेनूर।' उन्होंने कहा कि अब सरकार की मनमर्जी नहीं जनमर्जी चलेगी। 

अब मनमर्जी नहीं जनमर्जी चलेगी
अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव के परिणाम में समाज को तोड़ने वाली राजनीति की हार हुई है और जोड़ने वाली राजनीति की जीत हुई है। अब अच्छी राजनीति का समय शुरू हुआ है। संविधान हमारे देश के लिए बहुत जरूरी है। इस चुनाव में संविधान की रक्षा करने वाले लोग जीते हैं। इस चुनाव में पैसे, धोखे और ताकत की गलत राजनीति हार गई है। मैं कहना चाहता हूं कि देश किसी एक व्यक्ति की इच्छा से नहीं चलेगा। देश आम लोगों की इच्छा से चलेगा। यानी अब मनमानी नहीं, लोगों की मर्जी चलेगी। संविधान हमारे देश के लिए बहुत जरूरी है। इस चुनाव में संविधान की रक्षा करने वाले लोग जीते हैं।

विनाश की जिम्मेदारी कब लेगी सरकार 
'पहली बारिश में ही अयोध्या में राम मंदिर की छत टपकने लगी और रेलवे स्टेशन की दीवार गिर गई। यह दिखाता है कि काम ठीक से नहीं हुआ है। जो लोग विकास की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वे इस खराब काम की जिम्मेदारी कब लेंगे? हमने जो सड़कें बनाईं, उन पर हवाई जहाज उतर सकते हैं। लेकिन, अब यूपी की सड़कों पर नाव चल रही है। अगर और बारिश हुई तो लोगों को नाव से ही चलना पड़ेगा। लोगों को कोई अच्छी सुविधा नहीं मिली है। 

पेपर लीक का मुद्दा
अखिलेश यादव ने लोकसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर कहा कि पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? सच्चाई तो यह है कि सरकार ऐसा इसलिए कर रही है, ताकि उसे युवाओं को नौकरी न देनी पड़े। इनके पिछले 10 सालों की उपलब्धि बस यही रही कि शिक्षा और परीक्षा माफिया का जन्म हुआ। हमने वह हालत देखे कि नौजवान जब भी तैयारी करके जाता था, परीक्षा देकर लौटता था तो उसको पता चलता था कि पेपर लीक हो गया, जितनी परीक्षा हुई सब पेपर लीक हुए। दूसरे राज्यों में भी ऐसा हुआ। यहां तक कि नीट (डॉक्टरी की परीक्षा) का पेपर भी लीक हुआ। सरकार को लोगों को उम्मीद देनी चाहिए, निराशा नहीं।

EVM पर बोले अखिलेश यादव
EVM पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, 'EVM पर मुझे कल भी भरोसा नहीं था और आज भी नहीं है। मैं 80/80 सीटें जीत जाऊंगा, तब भी भरोसा नहीं है... EVM का मुद्दा खत्म नहीं हुआ है।' पहले भी नहीं था और अब भी नहीं है। अगर मुझे 80 सीटें भी मिल जाएं, तब भी भरोसा नहीं होगा। मैंने अपने चुनाव में कहा था कि अगर हम जीते तो ईवीएम को हटाएंगे। ईवीएम का मुद्दा अभी खत्म नहीं हुआ है। जब तक ईवीएम नहीं हटेगी, हम इसके खिलाफ बोलते रहेंगे।

अग्निवीर योजना पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना की बात की। साथ ही अग्निवीर योजना को लेकर सरकार को घेरा। कहा, 'मैं खुद सैनिक स्कूल से पढ़ा हूं। अग्निवीर योजना के सहारे सीमा सुरक्षा नहीं की जा सकती। इंडिया ब्लॉक जब भी सत्ता में आएगा, इस योजना को समाप्त करने का काम करेगा। 

गन्ने का भुगतान तक नहीं किया
सरकार ने आवारा पशुओं की समस्या हल करने का वादा किया था। अब तक गन्ने का भी पैसा नहीं दिया गया। वादे करने वाले लोगों को अब अपने वादे याद भी नहीं हैं। इसलिए लोग अब सरकार पर भरोसा नहीं करते हैं। सरकार को पुरानी बातें छोड़कर आगे की बात करनी चाहिए। लोग किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। अयोध्या में जो हुआ, वह लोगों की समझ की जीत है। हम तो यही मानते हैं कि जो राम चाहते हैं, वही होता है।

Also Read