माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप्प : Copilot, DuckDuckGo और ChatGPT की रफ्तार थमी

UPT | माइक्रोसॉफ्ट

Jul 19, 2024 14:56

माइक्रोसॉफ्ट के बिंग एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) में एक बड़ी खराबी के कारण दुनिया भर में कई प्रमुख AI और कई दूसरे प्लेटफॉर्म्स बाधित हो गए हैं। इस आउटेज से ChatGPT, Microsoft Copilot, DuckDuckGo...

Microsoft News : माइक्रोसॉफ्ट के बिंग एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) में एक बड़ी खराबी के कारण दुनिया भर में कई प्रमुख AI और कई दूसरे प्लेटफॉर्म्स बाधित हो गए हैं। इस आउटेज से ChatGPT, Microsoft Copilot, DuckDuckGo और अन्य कई सेवाएँ प्रभावित हुई हैं। ज्यादातर साइट्स और सर्वर या तो पूरी तरह से अनुपलब्ध हैं या फिर रुक-रुक कर काम कर रहे हैं। 
माइक्रोसॉफ्ट ने समस्या की पुष्टि की है और इसकी जाँच कर रहा है। OpenAI और Ecosia ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर आई इस समस्याओं को स्वीकार किया है।

किस प्लेटफॉर्म में क्या खराबी आई
  • DuckDuckGo और Ecosia :  ये Bing API पर निर्भर खोज इंजन खोज परिणाम लोड करने में असमर्थ हैं।
  • माइक्रोसॉफ्ट Copilot : उपयोगकर्ताओं को लगातार लोडिंग स्क्रीन दिखाई दे रही है। माइक्रोसॉफ्ट और Copilot समाधान पर काम कर रहा है।
  • ChatGPT Plus : वेब खोज में गलत संदेश दिखाई दे रहे हैं। अन्य प्लेटफॉर्म : कई अन्य AI संचालित सेवाएं या तो पूरी तरह से अनुपलब्ध हैं फिर रुक-रुक कर काम कर रही है।
ये भी पढ़ें : दुनियाभर में ठप पड़े Windows के सर्वर : जिसने रोक दिए बैंक, एयरलाइन्स तक के काम, आखिर कैसे हुई थी उस Microsoft कंपनी की शुरुआत?

माइक्रोसॉफ्ट का कहना- जांच की जा रही है

माइक्रोसॉफ्ट कोपाइलट सहित कई AI आधारित सेवाओं में उपयोगकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के सर्विस हेल्थ प्लेटफॉर्म ने अभी तक किसी बड़े आउटेज की पुष्टि नहीं की है। OpenAI और Ecosia जैसी कंपनियों ने भी स्वीकार किया है कि उनके प्लेटफॉर्म पर खोज संबंधित सुविधाओं में समस्याएं आ रही हैं। OpenAI ने कहा है कि वे इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं।
माइक्रोसॉफ्ट ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है, "हम उस समस्या की जांच कर रहे हैं, जिसके कारण उपयोगकर्ता Microsoft Copilot सेवा का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी CP795190 एडमिन सेंटर में उपलब्ध होगी।

Also Read