Prayagraj News : कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के खिलाफ पोस्टर लगाए, 'सावधानी हटी-दुर्घटना घटी'... 

UPT | चर्चा का विषय बना प्रयागराज में लगाया गया पोस्टर।

Jun 07, 2024 16:08

प्रयागराज शहर में कांग्रेस नेताओं की तरफ से भाजपा के खिलाफ शहर में लगाया गया एक विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए शहर में ...

Short Highlights
  • इस पोस्टर में नीतीश और चंद्रबाबू को भी भाजपा से आगाह किया गया है।
  • अकाली दल और महबूबा मुफ्ती की पीडीपी को भाजपा लगभग खत्म कर चुकी है।
  • पोस्टर में लिखा गया है कि भाजपा जिससे गठबंधन करती है उसे समाप्त कर देती है।
Prayagraj News : प्रयागराज शहर में कांग्रेस नेताओं की तरफ से भाजपा के खिलाफ शहर में लगाया गया एक विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए शहर में पोस्टर चस्पा किया है। जिसमें एनडीए एलायंस में शामिल दलों को चेताया गया है कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी, होशियार रहिए, इन पार्टियों को खा गई भाजपा, आगे इंतजार करिए।

एनडीए में शामिल दलों को आगाह किया
शहर कांग्रेस कमेटी के नेता इरशाद उल्लाह और अब्दुल कलाम की ओर से शहर के चौक इलाके में भाजपा के खिलाफ एक विवादित पोस्टर लगाया गया है। एनडीए गठबंधन में शामिल दलों को भाजपा से आगाह करते हुए सावधान रहने की बात लिखी गई है। पोस्टर में सबसे ऊपर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का फोटो लगा है। पोस्टर में लिखा गया है कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।

टूट चुकी हैं ये पार्टियां
भाजपा जिन पार्टियों से गठबंधन करती है, उसका अस्तित्व समाप्त कर देती है। उदाहरण के तौर पर शरद पवार की एनसीपी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, नवीन पटनायक की बीजेडी, मायावती की बसपा, जयललिता की एआईएडीएमके, दुष्यंत चौटाला की जेजेपी, प्रकाश सिंह बादल का अकाली दल और महबूबा मुफ्ती की पीडीपी को भाजपा लगभग खत्म कर चुकी है। नीतीश और चंद्रबाबू को भी भाजपा से आगाह किया गया है। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Also Read