Prayagraj News : न्यायालय कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन, मुकदमों के बोझ से परेशान होकर की प्रार्थना सभा 

UPT | प्रार्थना सभा करते न्यायालय कर्मचारी

Jul 08, 2024 13:56

प्रयागराज की अदालतों में रोज बढ़ते मुकदमों के बोझ से परेशान प्रदेश के अदालती कर्मचारियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश व अंजुमन हिमायतियान...

Short Highlights
  • अदालतों में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी मानक से 10 गुना अधिक कार्य कर रहे हैं।
  • जिला न्यायालय का कंप्यूटराइजेशन कर दिया गया, लेकिन ऑपरेंटरों की भर्ती नहीं हुई।
Prayagraj News : प्रयागराज की अदालतों में रोज बढ़ते मुकदमों के बोझ से परेशान प्रदेश के अदालती कर्मचारियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश व अंजुमन हिमायतियान चपरासियान संघ यूपी के संयुक्त तत्वावधान में कर्मचारियों ने सिविल लाइंस के गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर प्रार्थना सभा आयोजित कर न्याय विभाग से समस्या समाधान की गुहार लगाई।

मुकदमों के अनुपात में करें पदों का सृजन
प्रदेश की अदालतों में मुकदमों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कर्मचारियों ने मांग की है कि मुकदमों के अनुपात में पदों का सृजन, अंतरजनपदीय स्थानांतरण, एफटीसी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि, नियमितीकरण, न्यायिक कर्मचारियों की सेवा नियमावली में संशोधन और शेट्टी आयोग की सिफारिशों को लागू किए जाएं।

नहीं हो रही कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती 
प्रदेश की अदालतों में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी मानक से 10 गुना अधिक कार्य कर रहे हैं। जिला न्यायालय के विभागों का कंप्यूटराइजेशन कर दिया गया है। लेकिन, कंप्यूटर ऑपरेटर का पद सृजित नहीं है। इससे गैर तकनीकी कर्मचारियों को दोहरा काम करना पड़ रहा है। इस संबंध में न्याय विभाग को कई बार मांग पत्र भेजा गया, लेकिन अभी तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। 

Also Read