प्रयागराज में विश्व योग दिवस : भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम, कहा- पहला सुख निरोगी काया...

UPT | डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य योग करते हुए

Jun 21, 2024 09:43

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रयागराज स्थित भारत स्काउट गाइड के मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद...

Short Highlights
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे दुनिया का कार्यक्रम बन गया है।
  • योग सिर्फ एक दिन के लिए नहीं, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए है।
Prayagraj News : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रयागराज स्थित भारत स्काउट गाइड के मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी योग किया। उन्होंने योग दिवस की मौजूद लोगों को बधाई दी और कहा कि योग के जरिए हम अपने शरीर को निरोग रख सकते हैं। देश के कोने-कोने में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीनगर के डल झील के किनारे योग कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। यह दिवस आज पूरे विश्व का दिवस बन गया है। 

पहला सुख निरोगी काया
डिप्टी सीएम ने कहा कि जो देश का सबसे पहला सुख है, वह निरोगी काया है। इसमें योग का बड़ा योगदान है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने योग के लिए बेहतर कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर से सम्मानित किया। भारत स्काउट गाइड मैदान में आयोजित योग कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

केशव ने बताए चार सुख
केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि योग सिर्फ एक दिन के लिए नहीं है, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए है। उन्होंने कहा कि बचपन से हम यह सुनते आ रहे हैं कि पहला सुख निरोगी काया, दूसरा सुख घर में हो माया, तीसरा सुख सुत आज्ञाकारी और चौथा सुख सुलक्षणा नारी। उन्होंने कहा कि पहला सुख स्वस्थ शरीर ही है और निरोगी काया के लिए योग ध्यान और व्यायाम करना हर व्यक्ति का धर्म है। उन्होंने लोगों से अपील की कि योग को अपने जीवन में जरूर अपनाएंं।

Also Read