Pratapgarh News : सपा कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती

UPT | माल्यार्पण करते सपा नेता

Apr 14, 2024 20:15

प्रतापगढ़ में रविवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकता सपा कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां पार्टी के पदाधिकारियों...

Pratapgarh news (विकास गुप्ता) : प्रतापगढ़ में रविवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकता सपा कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रमेश पाठक की अध्यक्षता व जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी के संचालन में संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।

बैठक में लिया संकल्प
इस मौके पर डॉक्टर भीमराव के आदर्शों का अनुसरण करते हुए भारतीय लोकतंत्र और समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर लोगों ने सामूहिक रूप से डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर मौजूद इण्डिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी शिवपाल सिंह पटेल ने डॉक्टर साहब के व्यक्तित्व, कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर अपनी असाधारण प्रतिभा के बल पर पूरी दुनिया को सर्वश्रेष्ठ संविधान देने का काम किया।

जीवन पर डाला प्रकाश
उन्होंने कहा कि संविधान में देश के गरीब, दलित व पिछड़ा वर्ग के लोगों को अधिकार प्रदान कर सम्मान के साथ जीने का रास्ता दिया। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा, कि भाजपा सरकार में दलितों की बड़ी दुर्दशा हो रही है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी वकार अहमद ने डाॅ. अंबेडकर के विचार एवं संघर्ष के बारे में बताते हुए, कहा कि बाबा साहब दलित एवं पिछड़ों के मसीहा थे। वह हमेशा लोगों की भलाई के लिए आगे रहे हैं।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर प्रमुख रूप से शफात अहमद, संतोष सिंह लाल, जगदीश यादव, मनीष पाल, सुरेश जायसवाल, सुनील कुमार यादव, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, अमीरुल हसन, शाहिद राइन, अंकुर मौर्य, राजकुमार प्रजापति, लाइक अहमशफात अहमद, संतोष सिंह, लाल साहब, जगदीश यादव, मनीष पाल, सुरेश जायसवाल, सुनील कुमार यादव, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, अमीरुल हसन, शाहिद राइन, अंकुर मौर्य, राजकुमार प्रजापति, लाइक अहमद, मेराज बीडीसी आदि लोग मौजूद रहे।

Also Read