लोकसभा चुनाव 2024 : पुष्पेंद्र सरोज बने देश में सबसे कम उम्र के सांसद, बीजेपी के सांसद को दी मात

UPT | देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज।

Jun 05, 2024 11:41

कौशाम्बी लोकसभा सीट से गठबंधन के सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज पांच लाख नौ हजार 787 मत पाने वाले देश के इतिहास में अब तक के सबसे युवा सांसद होंगे। चार जून 2024 को पुष्पेंद्र की उम्र 25 साल 03 महीने 03 दिन...

Short Highlights
  • चार जून 2024 को पुष्पेंद्र की उम्र 25 साल 03 महीने 03 दिन हो गई है।
  • अब तक ओडिशा के क्योंझर लोकसभा सीट से चंद्राणी मुर्मू सबसे युवा महिला सांसद थीं। 
Kaushambi News : कौशाम्बी लोकसभा सीट से गठबंधन के सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज पांच लाख नौ हजार 787 मत पाने वाले देश के इतिहास में अब तक के सबसे युवा सांसद होंगे। चार जून 2024 को पुष्पेंद्र की उम्र 25 साल 03 महीने 03 दिन हो गई है। अब तक ओडिशा के क्योंझर लोकसभा सीट से चंद्राणी मुर्मू सबसे युवा महिला सांसद थीं। 25 साल 11 महीने की उम्र में चंद्राणी सांसद चुनी गईं थीं। अब सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज सबसे कम उम्र के सांसद होंगे। पुष्पेंद्र सरोज ने 1 लाख 03 हजार 944 मतों से भाजपा से दो बार सांसद रहे विनोद सोनकर को हरा दिया है। 

पुष्पेंद्र को मिले 5.09 लाख वोट
इंडिया गठबंधन प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज को 5 लाख 09 हजार 787 मत मिले। भाजपा के विनोद सोनकर 4 लाख 05 हजार 843 पाकर दूसरे स्थान पर रहे। बसपा के शुभ नारायण को 55 हजार 858 वोट मिले। वह तीसरे स्थान पर रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार रॉय ने पुष्पेंद्र सरोज को जीत का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज मौजूद रहे। 

दो बार बीजेपी के सांसद रहे हैं विनोद सोनकर
लोकसभा चुनाव कौशाम्बी में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने दो बार से भाजपा सांसद रहे विनोद सोनकर को एक लाख से अधिक मत से पराजित करते हुए भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। गठबंधन प्रत्याशी की जीत पर समर्थकों में खुशी की लहर है। चारों ओर जश्न का माहौल है। जगह-जगह पर समर्थकों द्वारा मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

Also Read