Prayagraj News : सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन, जानें क्या की कामना...

UPT | अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते सपा कार्यकर्ता

Jul 01, 2024 15:13

समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन सोमवार को उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जगह-जगह मना रहे हैं। संगम नगरी प्रयागराज में भी पार्टी दफ्तर...

Short Highlights
  • अखिलेश के 51 वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने संविधान हाथों में लेकर केक काटा। 
  • अखिलेश के चित्र को भी केक खिलाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

 

Prayagraj News : समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन सोमवार को उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जगह-जगह मना रहे हैं। संगम नगरी प्रयागराज में भी पार्टी दफ्तर के अलावा कई जगहों पर उनके जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 51वें जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ता कहीं संविधान हाथों में लेकर केक काटकर जन्मदिन मना रहे हैं, कहीं पर गरीबों को भोजन कराया जा रहा है। वहीं, अखिलेश यादव के निर्देश पर कई स्थानों पर पौधारोपण भी किया जा रहा है। 

दबे कुचले लोगों की आवाज हैं अखिलेश
संगम नगरी के सुभाष चौराहे पर सपा के नेता और सोरांव के पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में संविधान लेकर अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए की और बर्थडे केक काटा। पार्टी नेताओं ने अखिलेश यादव के चित्र को भी केक खिलाया और उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप यादव ने कहा कि अखिलेश यादव देश का भविष्य हैं। आने वाले समय में वह देश के प्रधानमंत्री बनें और हिंदुस्तान की बागडोर संभालें। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने में अखिलेश यादव ही सक्षम हैं। अखिलेश यादव ही दबे, कुचले, शोषितों और वंचित लोगों को आगे ला सकते हैं।

Also Read