प्रतापगढ़ में अनुप्रिया पटेल का तीखा हमला : बोलीं- कुंडा किसी के बाप की जागीर नहीं

UPT | राजा भैया के गढ़ कुंडा पहुंची अनुप्रिया पटेल

May 18, 2024 21:32

लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल चुनाव प्रचार करने राजा भैया के गढ़ कुंडा पहुंची। अनुप्रिया पटेल ने कुंडा में जनसभा को संबोधित किया और रजवाड़ों पर जमकर हमला बोला...

Pratapgarh News : लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल चुनाव प्रचार करने राजा भैया के गढ़ कुंडा पहुंची। अनुप्रिया पटेल ने कुंडा में जनसभा को संबोधित किया और रजवाड़ों पर जमकर हमला बोला। अनुप्रिया ने कहा कि कुंडा किसी की जागीर नहीं है। लोकतंत्र में कोई भी राजा रानी के पेट से पैदा नहीं होता है।

'कुंडा किसी की जागीर नहीं'
अनुप्रिया पटेल ने राजा भैया का नाम लिए बिना इशारों-इशारों में उनपर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुंडा किसी की जागीर नहीं है। कुंडा की जनता ये बता चुकी है। ये देश अब संविधान से चलता है ना कि किसी की हुकूमत से चलता है। आगे कहा कि कोई भी राजा लोकतंत्र में रानी के पेट से नहीं पैदा होता, वह ईवीएम से पैदा होता है।

'भाजपा की सरकार में गुंडा माफिया कांप रहे हैं'
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार में गुंडा माफिया कांप रहे हैं। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में  अपराध खत्म हो चुका है। आज व्यापारी जहां खुशहाल है, तो वहीं गुंडा टैक्स मांगने वाले लोग या तो जेल में है, या फिर प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं।

'कुंडा और बाबागंज विधानसभा प्रतापगढ़ जनपद में है'
कौशांबी में 20 मई को मतदान होना है। बता दें कि कौशांबी लोकसभा में पांच विधानसभाएं आती हैं। मंझनपुर चायल और सिराथू विधानसभा कौशांबी जनपद में है। कुंडा और बाबागंज विधानसभा प्रतापगढ़ जनपद में है। कुंडा विधानसभा में 194237 पुरुष 171592 महिला और 113 थर्ड जेंडर हैं।

Also Read