प्रयागराज से हैरान करने वाली खबर : 4 साल के मासूम पर टूटा मां का कहर, पीटने के बाद गला दबाकर हत्या...

UPT | ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेती पुलिस।

Jun 17, 2024 12:26

प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतेली मां ने 4 साल के मासूम को पीटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पिता के घर आने पर मामले का...

Short Highlights
  • सौतेली मां गुड़िया सौतेले बेटे से नफरत करती थी।
  • मोहल्ले वालों ने सच्चाई बताई तो पिता ने पुलिस बुलाई। 

 

Prayagraj News : प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतेली मां ने 4 साल के मासूम को पीटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पिता के घर आने पर मामले का खुलासा हुआ। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम की हत्या से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। गांव वालो के मुताबिक, वो हमेशा मासूम को पीटती रहती थी।

मासूम को हमेशा पीटती रहती थी सौतेली मां
प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले अजय के दो बेटे थे। अजय मजदूरी का काम करता है। उसने बताया कि गुड़िया उसकी दूसरी बीवी है। वह पता नहीं किस बात से उसके छोटे बेटे कान्हा से बहुत नफरत करती थी। रविवार की सुबह अजय अपने काम पर चला गया था। उसके बाद उसकी बीवी ने कान्हा को पीटना शुरू किया। मोहल्ले वालों ने कान्हा को बचा लिया था। उसके कुछ देर बाद फिर से कान्हा के चिल्लाने की आवाजें आने लगीं, लेकिन थोड़ी देर में आवाज आना एकदम बंद हो गई। अजय जब घर लौटा तो उसने देखा कि उसका बेटा मरा पड़ा है। उसके शरीर पर कई जगह से खून निकल रहा था। उसकी पत्नी गुड़िया से पूछा तो उसने कहा वह सो रही थी। लेकिन, मोहल्ले वालों ने पूरी सच्चाई बताई तो अजय ने पुलिस को फोन कर बुला लिया और गुडिया को अपने बेटे की हत्या के जुर्म में मुकदमा दर्ज करा दिया।

पहली पत्नी के जाने के बाद की थी दूसरी शादी
अजय ने बताया कि 2 साल पहले उसकी पहली पत्नी सविता बिना बताए कहीं चली गई थी। सविता से ही उसके दो बेटे है। बड़ा बेटा कृष्णा और छोटा बेटा कान्हा था। इन बच्चों की देखभाल के लिए उसने गुड़िया से दूसरी शादी की थी। लेकिन, उसे क्या पता था कि जिन बच्चों की देखभाल के लिए शादी की थी। वही, उसके बच्चे के लिए काल बन जायेगी।

Also Read