सहारनपुर के भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने दिया इस्तीफा : अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद उठाया यह कदम

UPT | भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने दिया इस्तीफा।

Oct 16, 2024 19:31

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने ना सिर्फ उसको धोखा दिया है बल्कि उसकी भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया है। अभिनेत्री ने सीएम योगी और प्रधानमंत्री मोदी से मदद की गुहार लगाई है।

Saharanpur News : भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर बॉलीवुड की एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया है। जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भेजा है। बता दें कि अभिनेत्री ने वीडियो बनाकर आरोप पुनीत पर लगाए थे। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होने से भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी की काफी किरकिरी हुई थी। पुनीत त्यागी ने लगाए गए आरोपों को निराधार, गलत बताया। 

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने ना सिर्फ उसको धोखा दिया है बल्कि उसकी भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया है। अभिनेत्री ने सीएम योगी और प्रधानमंत्री मोदी से मदद की गुहार लगाई है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के जरिए अभिनेत्री ने यह भी कहा कि अगर मुझे या मेरे बच्चे के साथ कुछ हो गया तो उसे माफ मत करना। महिला का कहना है कि उसने उत्तर प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट के नीचे जाकर कमेंट कर मदद मांगी लेकिन किसी ने नहीं सुनी।

अभिनेत्री ने कहा कि भाजपा नेता पहले उसके बेटे के लिए गिफ्ट भेजता था, इससे अभिनेत्री और भाजपा के नेता के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और फिर दोनों रिलेशन में आ गए। अभिनेत्री का कहना है कि मुझे लग रहा है कि मैं फंस चुकी हैं। मैं सिंगल मदर हूं। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि करूं क्या? उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी से भी अभिनेत्री ने नेता को पार्टी से निकालने की मांग की है।

Also Read