पीडीडीयू नगर न्यूज : विकसित भारत की रेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, 22,548 ने लिया हिस्सा

UPT | प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे

Feb 22, 2024 12:00

प्रधानमंत्री 26 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में दो हजार से अधिक आरओबी, आरयूबी, अमृत रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे।

PDDU Nagar News : प्रधानमंत्री 26 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में दो हजार से अधिक आरओबी, आरयूबी, अमृत रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर रेलवे की ओर से देशभर में साल-2047 के विकसित भारत का विकसित रेल विषय पर आधारित कविता, निबंध, पेंटिंग जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। 

क्या है पूरा कार्यक्रम 
प्रतियोगिता के विजेता बच्चों से कार्यक्रम के दिन प्रधानमंत्री डिजिटली जुड़ेंगे। उसी दिन विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में भी साल-2047 के विकसित भारत का विकसित रेल विषय पर आधारित कविता, निबंध, पेंटिंग जैसे कई प्रतियोगिताओं का आयोजन 320 विद्यालयों में किया गया। जिनमें 22,548 बच्चों ने भाग लिया। इनमें दानापुर मंडल में 12 लोकेशन के 32 विद्यालयों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिनमें 1675 बच्चों ने भाग लिया। 

यहां भी हुईं प्रतियोगिताएं
डीडीयू मंडल के 37 लोकेशन के 208 विद्यालयों में आयाजित प्रतियोगिता में 10,058 बच्चों ने भाग लिया। धनबाद मंडल द्वारा 20 लोकेशन के 21 विद्यालयों में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिनमें 3586 बच्चों ने भाग लिया। इसी तरह समस्तीपुर मंडल के 28 लोकेशन के 45 विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता में 6125 बच्चों ने, जबकि सोनपुर मंडल के 05 लोकेशन के 14 विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता में 1,104 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने काफी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उनमें प्रधानमंत्री से मिलने को लेकर काफी उत्सुकता दिखी।

Also Read