Jaunpur News : पेड़ से बांधकर युवक की पिटाई, 14 के खिलाफ मुकदमा, ये हालात तो डरावना है...

UPT | युवक के साथ मारपीट करते दबंग।

Oct 16, 2024 17:16

सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर से मनबढ़ों ने जबरन घुसकर एक युवक को निकाल​ लिया और पेड़ से बांधकर तालिबानी तरीके से सजा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हो गया। इस मामले में...

Jaunpur News : सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर से मनबढ़ों ने जबरन घुसकर एक युवक को निकाल​ लिया और पेड़ से बांधकर तालिबानी तरीके से सजा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हो गया। इस मामले में महिला की  तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही 11 नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तोड़फोड़, मारपीट और छेड़खानी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश डाल रही है।

ये है पूरा मामला
वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के दुर्गापार गांव का बताया जा रहा है। जहां एक महिला के घर किसी कार्यवश गए युवक को पुरानी रंजिश में दर्जनभर दबंगों ने जबरन घर से खींचकर मारपीट की और पेड़ से बांधकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किये।

क्या कहती है पुलिस
क्षेत्राधिकार सदर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। यह 14 अक्टूबर का बताया जा रहा है। सिकरारा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का मामला है। इस मामले में एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने जबरन घर में घुसकर उसके भाई के साथ मारपीट की है। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Also Read