Jaunpur News : मिशन शक्ति कार्यक्रम में एसपी ने कहा- न सहें अत्याचार, तुरंत दें जानकारी...

UPT | मिशन शक्ति कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी।

Oct 16, 2024 15:35

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व छात्राओं को पुलिस अधिकारियों ने जागरूक किया। अपने ऊपर या किसी अन्य महिला पर होने वाले अत्याचार और प्रताड़ना की जानकारी तत्काल सहायता नम्बरों पर दें। मातृ शक्ति के सहयोग के...

Jaunpur News : मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व छात्राओं को पुलिस अधिकारियों ने जागरूक किया। अपने ऊपर या किसी अन्य महिला पर होने वाले अत्याचार और प्रताड़ना की जानकारी तत्काल सहायता नम्बरों पर दें। मातृ शक्ति के सहयोग के बगैर समाज में कोई सम्पूर्ण विकास नहीं कर सकता। ये बातें बुधवार को क्षेत्र के नाथूपुर गांव के पंचायत भवन में आयोजित मिशन शक्ति के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कही।

​शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होगी
एसपी अजयपाल शर्मा ने वहां मौजूद महिलाओं से कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के लिए कई हेल्पलाइन नम्बर जारी किये गए हैं। इन नम्बरों पर उनका नाम पता बिना उनकी इच्छा के सार्वजनिक नहीं होता है। महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे तत्काल शिकायत करें। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। 

सीओ ने दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
कार्यक्रम में सीओ प्रतिमा वर्मा ने महिलाओं को सरकार द्वारा जारी नम्बरों 1090, 1076, 112, 102, 108 सहित अन्य नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय नाथूपुर की छत्राओं ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। 

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम में एसपी सिटी अरविन्द वर्मा, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुचिता सिंह ने की। संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने किया।इस मौके चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय, विनय कुमार सिंह, रत्नेश सोनकर, विद्यालय का स्टॉफ, सम्भ्रात लोग तथा गांव की महिलाएं और बालिकायें मौजूद रहीं।

Also Read