Jaunpur News : फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, एक गिरफ्तार, डीएम ने तहसील की भी व्यवस्था परखी...

UPT | स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते डीएम।

Mar 27, 2024 17:18

जिलाधिकारी बुधवार को अचानक मड़ियाहूं तहसील और स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास चल रहे प्राइवेट...

Jaunpur News : जिलाधिकारी बुधवार को अचानक मड़ियाहूं तहसील और स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास चल रहे प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ केस दर्ज कर सीज  करने का निर्देश दिया। चेकिंग के दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर का लाइसेंस नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। इसके बाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदण्ड मड़ियाहूं तहसील पहुंचे।डीएम को देख तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने तहसील के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सप्लाई ऑफिस एवं तहसील के समस्त ऑफिस में पहुंचकर जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम कुणाल गौरव, तहसीलदार किशन राज सिंह एवं समस्त तहसील कर्मचारी मौजूद रहे।

क्या कहते हैं डीएम
डीएम रविन्द्र कुमार मांदण्ड ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं व तहसील का निरीक्षण किया है। स्वास्थ्य केंद्र में सब कुछ ठीक ठाक मिला। स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग की भौतिक स्थिति में कमी पाई गई है। जिसे सही कराने के लिए सीएमओ को बोला गया है।केंद्र के पास ही मीरा डाइग्नोस्टिक सेंटर फ़र्ज़ी तरीके से चल रहा था, जिसे सील करने की कार्रवाई की गई है। इस मामले में एक गिरफ्तारी भी हुई है। तहसील में जगह कम है। आम जनता को बैठने की व्यवस्था नहीं है। जल्द ही सभी व्यवस्थाओं को ठीक कराया जाएगा।

Also Read