Jaunpur News : विकसित भारत संकल्प यात्रा का विश्वविद्यालय में देखा लाइव प्रसारण

Uttar Pradesh Times | विकसित भारत संकल्प यात्रा का लाइव प्रसारण

Jan 08, 2024 16:41

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को लाइव प्रसारण देखा गया। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े लोगों से उनको प्राप्त हो रही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन करंजा कला ब्लाॅक के परसनी ग्राम पहुंची।

Short Highlights
  •  करंजाकला ब्लॉक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
Jaunpur News : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को लाइव प्रसारण देखा गया। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े लोगों से उनको प्राप्त हो रही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन करंजा कला ब्लाॅक के परसनी ग्राम पहुंची। जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की योजनाओं व उनके सफल क्रियान्वयन से विपक्ष विचलित हैं। गरीबों के हक पर डकैती डालने वालों को आज जाति दिखाई पड़ती है। 

पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में देखा लाइव
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को लाइव देखा गया। जिसमें लाइव चर्चा पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत सरकार सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ कार्य कर रही है। इस यात्रा पर मात्र 10 दिन में ही 10 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश के मुकुट रत्न, अंजाव से लेकर गुजरात के पश्चिमी तट पर देवभूमि द्वारका तक, लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर चढ़ाई और अंडमान के फ़िरोज़ा तटों की शोभा बढ़ाने तक, विकसित भारत संकल्प यात्रा ने देश के सुदूरवर्ती इलाकों में समुदायों तक पहुंचकर सभी क्षेत्रों को गले लगाया है। इस आंदोलन का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाना और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के करीब लाने का साहसिक संकल्प लेना है। इस मौके पर कुलपति प्रो वंदना सिंह, कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, अमृतलाल, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. मिथिलेश सिंह, प्रमोद कुमार यादव, डॉ राजकुमार, डॉ मनोज मिश्र, डॉ. गिरधर मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ अनु त्यागी, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ सुजीत कुमार चौरसिया, डॉ राहुल कुमार, डॉक्टर अंकित कुमार, आदि मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा
उधर जौनपुर के करंजाकला ब्लॉक में पहुंची भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों से संवाद करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि आज देश में गरीबों के लिए सिर्फ योजनाएं ही नहीं बन रही हैं, बल्कि उनका क्रियान्वयन भी हो रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के गांव, गरीब और नौजवान तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को जनता से मिल रहा प्यार इस बात का प्रमाण है। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य भी हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली लाना है। इस दौरान मनीष शुक्ला ने जौनपुर ज़िले के करंजाकला ब्लॉक के जमालपुर ग्रामसभा और सोंधी ब्लाॅक के गुरैनी ग्रामसभा के लाभार्थियों से भी बातचीत की। उसके उपरान्त वहां पर उपस्थित गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की एवं बच्चों का अन्नप्राशन का कार्यक्रम किया।

सरकार की योजनाओं के बारे में बताया
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े नौ वर्ष में देश ने प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति की है। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ ही देश के अंदर अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के लोगों को मिल रहा है। दुनिया की एजेंसियां यह मानती हैं कि भारत में साढ़े नौ वर्ष में 13 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के ऊपर आए हैं। किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से कृषकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा नेता मनीष शुक्ला ने बताया, कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रदेश में 642 मोदी गारंटी वैन चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के 57709 ग्राम पंचायतों में से अब तक 36983 ग्राम पंचायतों में मोदी गारंटी वैन पहुंच चुकी है। साथ ही 762 नगर निकायों में 1027 कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। अबतक प्रदेश के अंदर लगभग पौने तीन करोड़ लोगों से यह यात्रा जुड़ चुकी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, मण्डल अध्यक्ष राजकेशर पाल, धर्मेन्द्र मिश्रा, पूर्व जिला मंत्री अंशुमान सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजीव शर्मा, इंद्रसेन सिंह, प्रशान्त रंजन सिंह, मनीष गुप्ता, सत्येन्द्र शुक्ला, राधे श्याम गुप्ता एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
 

Also Read