सहारनपुर। शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले मां वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन की सीटें बड़ी चिंता बन गई हैं। सहारनपुर से होकर जम्मूतवी और कटरा जाने वाली कई ट्रेनों के स्लीपर कोच पूरी तरह भर चुके हैं और काउंटरों पर रिग्रेट रजिस्टर किया जा चुका है।
एसी कोचों में भी लंबी वेटिंग चल रही है। वापसी के टिकटों पर भी यात्रियों को वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस साल नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं और उससे पहले बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन के लिए रवाना होते हैं, इसलिए सीटों की मांग बढ़ गई है।
किस तारीख को कौन‑सी ट्रेन प्रभावित
रेलवे की बुकिंग स्थिति में 10 से 12 अक्तूबर के दौरान कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित दिख रही हैं। निम्न ट्रेनों के स्लीपर कोच रिग्रेट या वेटिंग पर हैं:
- 10 अक्तूबर: 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी सुपरफास्ट, 14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड, 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार, 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, स्लीपर कोच रिग्रेट।
- 11 अक्तूबर: 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 13041 हावड़ा-जम्मूतवी, 22431 सूबेदारगंज, शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर सुपरफास्ट, स्लीपर कोच पूरी तरह बुक। 14661 में 92, 13151 में 39 और 14609 में 71 वेटिंग दर्ज है।
- 12 अक्तूबर: 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार में 81 वेटिंग और 14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड में 67 वेटिंग है।
टिकट काउंटर और साइबर कैफे पर पूछताछ बढ़ गई है। कई श्रद्धालु तत्काल कोटे पर ही टिकिट मिलने की उम्मीद में रह रहे हैं और अक्सर यात्रा से एक दिन पहले सुबह खुलने वाले तत्काल कोटे पर निर्भर होना पड़ता है।
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने कहा, “वेटिंग होने सीट उपलब्ध होने की काउंटरों पर जानकारी दी जाती है।” यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे यात्रा की योजना पहले ही पक्की कर लें और वैकल्पिक तिथियों या मार्गों पर भी विचार रखें।
स्रोत: अमर उजाला

