Agra News : भोले बाबा के बंद मकान पर आम आदमी पार्टी नेता का बेमियादी धरना, जानें क्या है मांग... 

UPT | भोले बाबा की गिरफ्तारी के लिए आगरा स्थित आवास पर धरने पर बैठे आप नेता।

Jul 08, 2024 17:43

हाथरस में हुई वीभत्स घटना प्रदेश के साथ साथ पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। साकार हरि बाबा के एक दिवसीय सत्संग में भगदड़ में 123 लोगों ने जान जा चुकी है, लेकिन इस घटना के बाद राजनीति चरम...

Agra News : हाथरस में हुई वीभत्स घटना प्रदेश के साथ साथ पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। साकार हरि बाबा के एक दिवसीय सत्संग में भगदड़ में 123 लोगों ने जान जा चुकी है, लेकिन इस घटना के बाद राजनीति चरम पर है। उधर, इतनी वीभत्स घटना के बाद भी भोले बाबा के लिए लोगों में अंधभक्ति कम होने का नाम नहीं ले रही है। आगरा के शाहगंज में भोले बाबा के बंद मकान पर लोग माथा टेकने आ रहे हैं। उधर, बाबा के मकान के बाहर ही आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ने सुंदरकांड का पाठ करने के साथ साथ धरना देना शुरू कर दिया है। 

पीड़ित परिवार को मुआवजा दे बाबा
आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने भोले बाबा की गिरफ्तारी के लिए केदार नगर स्थित आवास पर धरना शुरू कर दिया है। वे यहां हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि भोले बाबा के घर पर बैनर लगाया गया है कि 123 मौतों का जिम्मेदार कौन और कब होगी गिरफ्तारी। ये बैनर भी यहां लगा हुआ है और लोग बंद मकान पर माथा टेकने के लिए भी आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने बताया कि उनकी मांग है कि भोले बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। भोले बाबा अपनी तरफ से मृतक के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दे। प्रदेश सरकार से इनके लिए सरकारी नौकरी की मांग की जा रही है। 

देवी देवताओं का अपमान करता है
कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने कहा कि सत्यपाल सिंह उर्फ भोले बाबा एक नंबर का ढोंगी है। यह लोगों से एक तरफ अपने पैर छूने को कहता है, दूसरी तरफ हिंदू देवी देवताओं का अपमान करता है। यह हिंदू तो हो ही नहीं सकता है। इसके किसी भी कार्यक्रम में किसी भी हिंदू देवी देवता की मूर्ति दिखाई नहीं देगी। इससे साफ है कि इतने बड़े आयोजन को बगैर देवी देवताओं की पूजा किए बगैर करना उनका घोर अपमान है। यही कारण है कि हाथरस में इतना बड़ा हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि मैं यहां पर इसीलिए धरने पर बैठा हूं, क्योंकि मृतकों के परिजनों को न्याय मिले और सरकार ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजे। 

Also Read