Agra News : पति के प्रेम और विश्वास को ठुकराकर युवती अब किसी और की हुई दिवानी, पुलिस भी हैरान, पढ़िए दिलचस्प कहानी

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jun 30, 2024 20:21

ताज नगरी आगरा मोहब्बत की नगरी के नाम से दुनिया भर में विख्यात है, यहां पर दुनिया भर के प्रेमी युगल तमाम कसमें वादे खाते हुए दिखाई नहीं देते बल्कि सात फेरों के पवित्र बंधन में भी बंधते हुए दिखाई दिए हैं।

Agra News : ताज नगरी आगरा मोहब्बत की नगरी के नाम से दुनिया भर में विख्यात है, यहां पर दुनिया भर के प्रेमी युगल तमाम कसमें वादे खाते हुए दिखाई नहीं देते बल्कि सात फेरों के पवित्र बंधन में भी बंधते हुए दिखाई दिए हैं। इसी ताज नगरी में एक युवक को रिश्तों में बहुत बड़ा धोखा मिला है। युवक पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस भी युवक की पीड़ा को देखकर असहज, परेशान एवं मजबूर दिखाई दी। जब युवक ने पुलिस को अपनी दास्तान बताई तो पुलिस कर्मियों का दिल भी पसीज गया। पीड़ित युवक ने बताया कि उसने आठवीं पास अपनी पत्नी को पढ़ाया लिखाया। इसके बाद नौकरी के लिए तैयारी कराई। उसकी सरकारी नौकरी लग गई तो उसने पति को छोड़ दिया। अब युवती का अन्य युवक पर दिल आ गया है।   यह मामला सदर थाना क्षेत्र का है। यहां परामर्श केंद्र पर एक मामला पहुंचा। इसमें महिला अपने पति पर पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर तलाक की मांग की। सुनवाई में शनिवार को उसका पति भी आया था। पति की बात सुनकर मामला पूरी तरह साफ हो गया।    ये है पूरा मामला मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी शिकायतकर्ता महिला से वर्ष 2008 में हुई थी। उनको तीन बच्चे भी हैं। वह खुद मिस्त्री का काम करता है। शादी के समय पत्नी सिर्फ आठवीं तक पढ़ी थी। शादी के बाद उसने पढ़ने की इच्छा जताई। इस पर उसने मेहनत करके पाई-पाई जोड़कर पत्नी को दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई कराई। इसके बाद नर्स का कोर्स कराया। नर्स बनने के बाद पत्नी के तेवर बदल गए। वह हवा में उड़ने लगी। इसी बीच उसने एक युवक से दोस्ती कर ली। इसके बाद दिन प्रतिदिन दोनों की दोस्ती गहरी होती गई।
वह मेरे साथ नहीं रखना चाहती है उन्होंने बताया कि मैं उससे कम पढ़ा हूं। इसलिए, अब वह मेरे साथ नहीं रहना चाहती। अलग रहना चाहती है। इसको लेकर आए दिन घर में क्लेश करती है। परामर्श केंद्र पर काउंसलर ने डॉ.सतीश खिरवार ने पति-पत्नी से बात करके समझाया। अब उन्हें अगली तारीख पर आने को कहा है।    

Also Read