Agra News : नेशनल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गोयल का निधन, व्यापारियों में शोक 

UPT | नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गोयल।

Jul 02, 2024 12:40

आगरा में व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गोयल का देर रात करीब एक बजे आकस्मिक निधन हो गया। एक निजी समारोह से घर लौटते समय कार में...

Agra News : आगरा में व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गोयल का देर रात करीब एक बजे आकस्मिक निधन हो गया। एक निजी समारोह से घर लौटते समय कार में उनकी तबियत बिगड़ गई। अस्पताल में रात एक बजे चिकत्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही उनके निधन की सूचना मिली, व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

ऐसे थे राजेश गोयल
कमला नगर सी. ब्लॉक निवासी राजेश गोयल कोल्ड स्टोरेज फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। वर्ष 2023-24 में नेशनल चैंबर के अध्यक्ष रहे थे। शहर के उद्योग व व्यापार धंधों के प्रोत्साहन के लिए समर्पित राजेश गोयल का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोल्ड स्टोरेज चेन विकसित करने के लिए जाना जाता है।

समारोह से लौटते समय बिगड़ी तबीयत
पिछले एक सप्ताह से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उनका डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का इलाज चल रहा था। एक रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होने सोमवार रात वह फतेहबाद रोड स्थित मैरिज होम में गए थे। जहां से रात को घर वापस आते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके निधन से जहां व्यापारी जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, वहीं परिवार में उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनके निधन से परिवार स्तब्ध है।

Also Read