फिरोजाबाद में नए कानून पर चर्चा : आईजी दीपक कुमार ने कहा- अब पीड़ितों को जल्द मिलेगा न्याय

UPT | आईजी दीपक कुमार ने तीनों बदले गए कानूनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी

Jul 01, 2024 18:06

फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र स्थित बैनीवाल गार्डन में सोमवार को आईजी जोन आगरा मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें भारतीय न्याय संहिता 2023 में तीन कानूनों में किए गए बदलावों पर चर्चा की गई, जिन्हें एक जुलाई से ...

Firozabad News : एक जुलाई से देशभर में भारतीय न्याय संहिता 2023 लागू हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को आईजी जोन आगरा मंडल द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आईजी दीपक कुमार ने तीनों बदले गए कानूनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र स्थित बैनीवाल गार्डन में आज आईजी जोन आगरा मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें भारतीय न्याय संहिता 2023 में तीन कानूनों में किए गए बदलावों पर चर्चा की गई, जिन्हें एक जुलाई से पूरे देश में लागू कर दिया गया है। इस संबंध में बैठक में मौजूद लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। 

जल्द सुनवाई होगी
उन्होंने कहा कि जो कानून अंग्रेजों के समय से देश भर में लागू थे उनमें लोगों को न्याय दिलाने में काफी देरी होती थी। केंद्र सरकार द्वारा जरूरी बदलाव किए गए हैं जिससे लोगों को जल्द न्याय मिलेगा। जो केस बरसों से न्यायालय में लंबित रहते थे उन पर जल्द सुनवाई होकर लोगों को समय से न्याय मिल सकेगा। इस सभा में शहर व गांव के सभी संभ्रात लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

मौजूद रहे अधिकारी
इस मौके पर आईजी दीपक कुमार के अलावा एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, टूंडला एसडीएम, नगर पालिका ई ओ, क्षेत्राधिकारी टूंडला और टूंडला से भाजपा विधायक प्रेमपाल धनगर भी मौजूद रहे। इन्होंने कानून में किए गए बदलाव पर अपने-अपने विचार प्रकट किये।

Also Read