Agra News : बौद्ध कथा के पंडाल में हत्या से दहला बरहन, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...

UPT | बरहन थाना क्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी।

Jul 02, 2024 18:21

आगरा में पुलिस का खौफ़ दिखाई नहीं दे रहा है। यही कारण है कि बदमाश खुलेआम हत्या जैसी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। थाना बरहन क्षेत्र के गांव आवलखेड़ा में चल रही बौद्ध कथा के समापन के बाद...

Agra News : आगरा में पुलिस का खौफ़ दिखाई नहीं दे रहा है। यही कारण है कि बदमाश खुलेआम हत्या जैसी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। थाना बरहन क्षेत्र के गांव आवलखेड़ा में चल रही बौद्ध कथा के समापन के बाद पंडाल के अंदर सो रहे एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने कमेटी के पदाधिकारियों पर समय से सूचना न देने का आरोप लगाया है। बरहन पुलिस अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ऐसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अनावलखेड़ा में बौद्ध कथा के पंडाल में 24 वर्षीय मंगल सिंह उर्फ राजा बाबू कमेटी के अन्य पदाधिकारियों के साथ सो रहे थे। देर रात 12 बजे के बाद अचानक पंडाल में ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज हुई। जब लोग मौके पर पहुंचे तो मंगल सिंह खून से लथपथ पड़े हुए थे। वहां मौजूद अन्य लोग उन्हें लेकर आगरा के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
युवक की कथा पंडाल में हत्या के बाद बौद्ध अनुयाइयों में आक्रोश फैल गया। परिजन मौके पर हंगामा करने लगे। एसीपी सुकन्या शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और मृतक के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव कब्जे में लिया। सहायक पुलिस आयुक्त सुकन्या शर्मा ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटनास्थल के आसपास के कैमरे चेक किए जा रहे हैं। 

Also Read