Agra News : ताजनगरी में शुरू हुआ विशाल बल्केश्वर महादेव मेला, केंद्रीय मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ

UPT | केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Jul 28, 2024 20:52

वैश्विक पर्यटन नगरी आगरा को दुनिया बेशक ताजमहल के लिए जानती हो लेकिन यह शहर हजारों सालों से देवों के देव महादेव की आस्था का मुख्य केंद्र रहा है। आगरा शहर को जहां महादेव के मंदिरों ने...

Agra News : वैश्विक पर्यटन नगरी आगरा को दुनिया बेशक ताजमहल के लिए जानती हो लेकिन यह शहर हजारों सालों से देवों के देव महादेव की आस्था का मुख्य केंद्र रहा है। आगरा शहर को जहां महादेव के मंदिरों ने चारों तरफ से कवच के रूप में विद्यमान हैं, वहीं आगरा के पूर्वी क्षेत्र यानी की बाह विधानसभा का कस्बा बटेश्वर, बाबा भोलेनाथ की मिनी काशी के नाम से विख्यात है। यहां पर 101 श्रृंखलाबद्ध महादेव के मंदिर हैं। देश के के कोने-कोने से बटेश्वर धाम में लोग महादेव की पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। 
हजारों साल पुराने मंदिरों की शिव भक्त लगाते हैं परिक्रमा उधर, आगरा शहर की बात करें तो सावन के दिनों में शहर के हजारों साल पुराने मंदिरों की शिव भक्त परिक्रमा लगाते हैं। इनमें सबसे पहले राजेश्वर महादेव मंदिर है, उसके बाद बल्केश्वर महादेव मंदिर, कैलाश महादेव मंदिर और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर। इन सभी मंदिरों पर राजकीय मेला भी आयोजित किया जाता है। इनके साथ ही शहर के मध्य में बने मनकामेश्वर मंदिर और रावली महादेव मंदिर की भी भक्त श्रद्धा पूर्वक सैकड़ों साल से परिक्रमा करते हुए आ रहे हैं। 
कई स्थानों पर पेयजल और भंडारे की व्यवस्था इसी क्रम में दूसरे सोमवार को राजकीय मेला के रूप में बलकेश्वर महादेव मंदिर प्रसिद्ध है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने रविवार की सायं बल्केश्वर चौराहे पर बल्केश्वर महादेव के मेले का शुभारंभ किया। नगर परिक्रमा वाले इस मेले के लिए जगह-जगह परिक्रमार्थियों के स्वागत की तैयारी की जा रही है। शहर के चारों कोनों पर स्थित महादेव मंदिरों के लिए जाने वाले मार्गों पर सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं द्वारा कई स्थानों पर पेयजल और भंडारे की व्यवस्था की गई है। मेले को देखते हुए शहर में कई मार्गों पर वाहनों को परिचालन भी सीमित कर दिया गया है।   नारियल फोड़कर मेले का शुभारंभ इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के साथ साथ क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महापौर हेमलता दिवाकर, पार्षद मुरारी लाल गोयल, मेला समिति के अध्यक्ष महेश निषाद, भाजपा बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल और पार्षद श्रीमती पूजा बंसल ने संयुक्त रूप से भगवान भोलेनाथ की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर और शुभ नारियल फोड़कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।
ये लोग रहे मौजूद इस दौरान टीएन अग्रवाल, भजनलाल मखीजा, मनोज गुप्ता सीमेंट वाले, देवेंद्र गर्ग, नरेंद्र सिंघल आर्य, सुरेश बरेजा, नरेंद्र तनेजा, अभय गुप्ता, करतार सिंह शास्त्री, उपाध्यक्ष इंदर डाबर, सतीश चंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद विमल गुप्ता, महामंत्री मुकेश शर्मा और डॉ. महेश फौजदार, राम मोहन शर्मा (बेबी भाई), संजय वर्मा (पोला भाई), दीपक डावर, शिव शैलेंद्र सिंह, उमेश अरोड़ा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हर हर महादेव के लगाए जयकारे राज बहादुर सिंह राज, वीके मित्तल, मयंक खंडेलवाल, उपमा गुप्ता, संतोष गुप्ता, प्रदीप एमआर, कुमकुम उपाध्याय, विनीता गोयल, रंजना सक्सेना, अंजली बंसल, रेखा राघव, रमा गुप्ता, सुनीता कपूर, बंटी, कुसुम लता, कृष्ण कुमार अग्रवाल, महेश राठौर, बहादुर वर्मा, छवि राम वर्मा और आचार्य एचएस भारती ने भी हर हर महादेव के जयकारे लगाए।   प्राथमिक चिकित्सा शिविर और पेयजल सेवा भी शुरू सभी ने भगवान भोलेनाथ का अर्चन किया और उनसे मेले को निर्विघ्न संपन्न करवाने की प्रार्थना की। इस दौरान वैदिक मंत्र उच्चार संग भोले के सैकड़ों भक्तों द्वारा भोलेनाथ के जयकारों ने बल्केश्वर चौराहा पर भक्ति भाव का संचार कर दिया। इसी के साथ ही श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति-2024 द्वारा मेले में आने वाले लाखों भक्तों की सुविधा के लिए कार्यालय स्थल पर खोया पाया केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा शिविर और पेयजल सेवा भी शुरू कर दी गई।

Also Read