Agra News : बसों की आमने-सामने की भिड़ंत में 25 यात्री घायल, कई की हालत नाजुक...

UPT | हादसे में क्षतिग्रस्त बस।

Oct 08, 2024 15:31

आगरा पुलिस कमिश्नरी के पूर्वी जोन में आगरा-बाह मार्ग पर धर्मनगर गांव के पास दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में 25 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। टकराने वाली बसों में एक...

Agra News : आगरा पुलिस कमिश्नरी के पूर्वी जोन में आगरा-बाह मार्ग पर धर्मनगर गांव के पास दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में 25 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। टकराने वाली बसों में एक डग्गेमार है, जबकि दूसरी रोडवेज की बस बताई जा रही है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया।

बसों के परखच्चे उड़े
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बसों के आगे के हिस्सों के परखच्चे उड़ गए। दोनों ही बसों में यात्री सवार थे। दोनों की स्पीड भी ठीकठाक थी। दुर्घटना के धमाके और यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बसों में पीछे बैठे यात्रियों को तो ज्यादा चोटें नहीं आईं, लेकिन आगे की सीटों पर बैठे यात्री बुरी तरह घायल हो गए। 

बसों में फंसे यात्रियों को निकाला 
दुर्घटनाग्रस्त बसों में फंसे यात्रियों को लोगों ने बाहर निकाला। लोग जमीन पर घायलावस्था में औंधे मुंह पड़े हुए थे। अन्य यात्री और ग्रामीण इन्हें संभाल रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आगरा भेजा गया है। घायल हुए यात्रियों का ब्यौरा पुलिस एकत्रित करने में जुटी है।

बेखौफ चल रहे डग्गामार वाहन
बताते चलें कि आगरा-बाह रूट पर खुलेआम डग्गेमार वाहन सरपट दौड़ते हैं। अवैध वाहनों की डग्गेमारी होने के बावजूद परिवहन विभाग और पुलिस के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट बस आगरा से बाहर की है। अवैध बसें बेखौफ चलती हैं। इलाका पुलिस और परिवहन विभाग की मिलीभगत के बगैर यह संभव नहीं है।

Also Read