Agra News : पहली ही बारिश में नगर निगम की तैयारी की खुली पोल, मकान की छत गिरने से महिला की मौत

UPT | 50 वर्षीय महिला शांति देवी की मौत

Jun 29, 2024 22:08

आगरा में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जहां एक तरफ गर्मी से लोगों को निजात दी है तो वहीं इस बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। शहर में हुई पहली बारिश में ही वीवीआईपी मार्ग सहित शहर...

Agra News : आगरा में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जहां एक तरफ गर्मी से लोगों को निजात दी है तो वहीं इस बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। शहर में हुई पहली बारिश में ही वीवीआईपी मार्ग सहित शहर के मुख्य मार्ग लबालब हो गए। उधर देहात में पहली ही बारिश ने एक मकान की छत गिरने से महिला की जान चली गई । महिला की मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। 
मौत की खबर मिलते ही मचा कोहराम जानकारी के मुताबिक, बारिश के दौरान लादूखेड़ा में एक मकान की छत गिर गई। छत के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला। जब परिजनों को महिला की मौत की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
50 वर्षीय महिला शांति देवी की मौत थाना सैंया के लादूखेड़ा चौकी अंतर्गत नगला बेरिया गांव में बारिश में छत गिरने से नीचे बैठी 50 वर्षीय महिला शांति देवी पत्नी सुंदर सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वैधानिक कार्रवाई में जुट गई। 

Also Read