बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी फिरोजाबाद की पोल : हर जगह जलभराव से परेशान हुए लोग, नगर निगम की लापरवाही आई सामने

UPT | अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जमा बारिश का पानी।

Jul 05, 2024 21:16

आज हुई बारिश ने शहर में पानी-पानी कर दिया है। हर जगह बारिश का पानी जमा है। जलभराव की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी देर की बारिश से सड़क पर पानी भर गया है।

Firozabad News : फिरोजाबाद नगर में तेज बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। नगर निगम से लेकर एसपी सिटी कार्यालय, जिला अस्पताल आदि में पानी घुस गया है। जिधर देखो उधर पानी ही पानी है। मानो शहर में बाढ़ आ गयी हो। जबकि फिरोजाबाद यूपी के स्मार्ट सिटी में से एक है। 

आज हुई बारिश ने शहर में पानी-पानी कर दिया है। हर जगह बारिश का पानी जमा है। जलभराव की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी देर की बारिश से सड़क पर पानी भर गया है। शहरवासी इसके लिए नगर निगम को कोस रहे हैं। अगर समय रहते नालो की सफाई कराई होती तो शहर ये हाल नहीं होता।

करोड़ों रुपये के खर्च के बाद भी हालात खराब
स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये का बजट फिरोजाबाद नगर में खर्च हो चुका है। फिर भी जरा सी बारिश होने पर हालत खराब हो जा रही है। जगह-जगह पानी दिखाई दे रहा है। 

Also Read