Agra News : दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई...

UPT | शादी के बाद मिला धोखा तो पुलिस के पास पहुंची युवती।

Jul 08, 2024 15:35

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका पति हैंडसम तो हो ही, साथ ही मालामाल भी हो। अगर मुंबई जैसे शहर से कोई युवक किसी युवती को मिल जाए तो कहने ही क्या। इसी चाहत में कई युवतियां धोखे का शिकार...

Agra News : हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका पति हैंडसम तो हो ही, साथ ही मालामाल भी हो। अगर मुंबई जैसे शहर से कोई युवक किसी युवती को मिल जाए तो कहने ही क्या। इसी चाहत में कई युवतियां धोखे का शिकार हो जाती हैं। जालसाजों के चंगुल में फंस जाती हैं और अपनी जिंदगी को तबाह कर लेती हैं। ऐसा ही एक घटना थाना नाई की मंडी क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ हुई। आज बेबस युवती इंसाफ के लिए पुलिस के चक्कर काट रही है।

क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि नाई की मंडी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर मुंबई के एक युवक से दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद युवक ने युवती को बड़े-बड़े ख्वाब दिखाना शुरू कर दिया। युवक-युवती दोनों इंस्टाग्राम की दुनिया से बाहर आकर मुलाकात करने लगे। युवक ने बताया कि वह बहुराष्ट्रीय कंपनी में मोटे पैकेज पर नौकरी करता है। युवक जब युवती के घर पर शादी की बात करने गया तो परिजन भी युवक की चमक दमक के सामने फिसल गए और बेटी की शादी के लिए सहमति दे दी। दो माह बाद युवती ससुराल पहुंची तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक परिवार सहित गायब मिला। पड़ोसियों ने बताया कि ये लोग तो किराये पर रहते थे, अब घर छोड़कर जा चुके हैं। काउंसलर ने इस मामले में केस दर्ज करने की संस्तुति की है।

रईसों वाला रहन-सहन देख परिजन भी फिसले
परिवार परामर्श केंद्र में नाई की मंडी की युवती ने बताया कि उसकी बीते वर्ष इंस्टाग्राम पर मुंबई के युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने निजी कंपनी में बड़े पैकेज पर नौकरी करने की जानकारी दी थी। उसके फोटो, वीडियो में भी उसका रहन-सहन रईसों जैसा दिखाई दिया। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। तीन माह पूर्व युवक परिवार के साथ मिलने आगरा आया। उनके ब्रांडेड कपड़े और रईसों वाला रहन-सहन देख परिजन भी रिश्ता तय करने पर राजी हो गए। दोनों की रजामंदी के साथ शादी कर दी गई। 

दो माह बाद खुला राज
शादी के बाद दो माह ससुराल रहने के बाद वह वापस आगरा आई। पति उसे लेने नहीं आया तो वो खुद परिजन के साथ ससुराल पहुंच गई। वहां लोगों ने बताया कि पति और उसका परिवार किराये पर रहता था। यहां से कुछ दिन पहले चला गया। किसी को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। काउंसलर डाॅ. अमित गौड़ ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कराने की संस्तुति की गई है।

Also Read