Agra News : आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो घायल आरोपियों समेत तीन को दबोचा

UPT | आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

Feb 17, 2024 13:12

आगरा पुलिस कमिश्नरी में बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ के दिशा निर्देशों के बाद आगरा पुलिस लगातार ताबड़तोड़ बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय थाना पुलिस द्वारा बदमाशों को मुठभेड़ में दबोचने का काम किया जा रहा है।

Agra News : आगरा एवं अन्य जनपदों में लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह से बीती रात आगरा पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें पुलिस ने उपचार हेतु सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 
सहायक पुलिस आयुक्त सुकन्या शर्मा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि छिनैती एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य खंदौली में देखे गए हैं। इस ख़बर के बाद उपायुक्त पश्चिमी जोन द्वारा दिशा निर्देशों के बाद एसओजी, सर्विलांस और खंदौली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बदमाशों की गहरा घेराबंदी की गई। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी , पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों को तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।

​​​​एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को अरेस्ट किया गया है। मुठभेड़ में बदमाशों के पास से अपाचे सहित दो मोटर साइकिल, तमंचे, कारतूस जब्त किए हैं।    एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि यह गिरोह मिर्ची पाउडर डालकर लूट और छिनैती घटनाओं को अंजाम देता था। आगरा के अलावा अन्य जनपदों में भी इन्होंने कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने भटपुरा सहपउ हाथरस के रहने वाले राहुल पुत्र जयपाल सिंह, हरिया उर्फ हरिश्चंद्र उर्फ़ हरजीत पुत्र मांगेलाल और पवन पुत्र पूरन सिंह को अरेस्ट किया है। पूछताछ में सामने आया है कि तीनों बदमाशों ने किरावली और मथुरा में भी लूट की थी।

Also Read