शर्मनाक करतूत : किन्नरों ने पहले युवक को खाना खिलाकर बेहोश किया, फिर ऑपरेशन कर उसे किन्नर बना दिया, आंख खुली तो उड़े होश

UPT | किन्नर समाज

Jul 01, 2024 01:22

मैनपुरी मे रहने वाले एक युवक को किन्नरों ने ऑपरेशन कर उसका लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बना दिया। पीड़ित युवक किन्नरों के घर में दस हजार रुपए के मासिक वेतन में काम करता था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Mainpuri News : यूपी के इटावा से किन्नरों की घिनौनी करतूत का मामला सामने आया है। किन्नरों के घर पर खाना बनाने वाले युवक के साथ ऐसी करतूत की जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। उन्होंने पहले युवक को खाना खिलाकर बेहोश किया। इसके बाद ऑपरेशन कर उसे किन्नर बना दिया। युवक की जब आंख खुली तो उसके होश उड़ गए। पुलिस से शिकायत करने पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित युवक कोर्ट की शरण में पहुंच गया। कोर्ट के आदेश पर चार किन्नरों के खिलाफ किशनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र स्थित धमियापुर गांव निवासी जयहिंद ने कोर्ट को बताया कि पेशे से मजदूर है। इटावा में किन्नरों के यहां दस हजार रुपए मासिक वेतन पर खाना बनाने का काम करता था। किन्नरों ने बीते 2 अक्टूबर 2022 को खाना में कुछ मिलाकर खिला दिया। जिससे मैं बेहोश हो गया, इसके ऑपरेशन कर लिंग परिवर्तन करारक किन्नर बना दिया। जब उसकी आंख खुली तो पुलिस से शिकायत करने की बात कही।

युवक ने लगाए गंभीर आरोप
किन्नरों ने युवक को दो महीने तक बंधक बनाकर रखा। उन्होंने युवक को 20 लाख रुपए और इटावा का कुछ क्षेत्र नेग मांगने के लिए देने का वादा किया था। लेकिन किन्नर कुछ दिनों बाद अपने वादे से मुकर गए। पीड़ित युवक ने किन्नरों की शिकायत एसपी से भी की थी। लेकिन किन्नरों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। पीड़त युवक ने किन्नरों पर आरोप लगाया है कि बच्चों और लड़कियों से भीख मंगवाते हैं। इसके साथ ही उनसे गलत काम कराते हैं।

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
कोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए संज्ञान में लिया है। कोर्ट ने किशनी पुलिस को कामिनी उर्फ निर्मल, वर्षा उर्फ रईश, काजल उर्फ साजिद, नंदनी उर्फ भोलू के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर सभी को अरेस्ट कर जेल भेजा जाएगा। 

Also Read