लोकसभा चुनाव-2024 : भाजपा ने चौधरी तेजवीर सिंह को दिया राज्यसभा का टिकट, जाट वोट को साधने की कोशिश

UPT | चौधरी तेजवीर सिंह

Feb 11, 2024 22:43

कुछ ही महीनों बाद देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर अभी से सभी राजनीतिक दल के नेता और कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियां में पूरी जोर-शोर के साथ जुट गए हैं। लोकसभा चुनावों से पहले भरतीय जनता पार्टी यूपी के सभी जनपदों में अपने सियासी दांव पेंच.....

Short Highlights
  • तीन बार सांसद रह चुके हैं चौधरी तेजवीर सिंह  
     
Mathura News : कुछ ही महीनों बाद देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर अभी से सभी राजनीतिक दल के नेता और कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियां में पूरी जोरशोर के साथ जुट गए हैं। लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी यूपी के सभी जनपदों में अपने सियासी दांवपेंच लगा रही है। जिसके चलते मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा के तीन बार के सांसद चौधरी तेजवीर सिंह को राज्यसभा का टिकट दिया है। जिससे मथुरा के जाट वोट पर सीधा प्रभाव देखने को मिलेगा। 

आइए जानते हैं चौधरी तेजवीर सिंह के बारे में.... 
चौधरी तेजवीर सिंह का राजनैतिक इतिहास कुछ इस प्रकार है। उनका साल 1996 से 97 तक पहला कार्यकाल, साल 1998 से 99 तक दूसरा कार्यकाल और साल 1999 से 2004 तक उनका तीसरा कार्यकाल रहा। इसके बाद पार्टी ने उन्हें यूपी कोऑपरेटिव का अध्यक्ष भी बनाया। भारतीय जनता पार्टी से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले चौधरी तेजवीर सिंह सहकारिता की राजनीति में भी अच्छी पकड़ रखते हैं। उन्हें एक स्वच्छ छवि का नेता माना जाता है। राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से मथुरा में जाटों का बाहुल्य है। ऐसे में एक तरफ जयंत चौधरी से बन रही नजदीकियां, वहीं दूसरी तरफ चौधरी तेजवीर सिंह को राज्यसभा का टिकट देकर भाजपा ने नया दांव खेला है। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि अब मथुरा ही नहीं प्रदेश भर में जाट के मतों को अपनी ओर करने का बड़ा दांव खेला है।

Also Read