'क्षमा करना ब्रजवासियों' : प्रदीप मिश्रा के बाद कृष्ण विवाद पर कुमार स्वामी ने मांगी माफी, अमेरिका से वीडियो जारी किया

UPT | ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी

Jun 30, 2024 14:29

ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी ने भी अपने विवादित कथन पर ब्रजवासियों से क्षमा मांगी है। एक वीडियो संदेश के माध्यम से, जो वर्तमान में अमेरिका से जारी किया गया है

Mathura News : हाल ही में, कथावाचक प्रदीप मिश्रा के राधारानी पर विवादित बयान के बाद, अब ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी ने भी अपने विवादित कथन पर ब्रजवासियों से क्षमा मांगी है। एक वीडियो संदेश के माध्यम से, जो वर्तमान में अमेरिका से जारी किया गया है, कुमार स्वामी ने अपने शब्दों के लिए खेद प्रकट किया और ब्रजवासियों से माफी की गुहार लगाई।
  भगवान श्रीकृष्ण पर की थी विवादित टिप्पणी
दरअसल, कुमार स्वामी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के विषय में की गई कुछ टिप्पणियां हैं, जिन्होंने ब्रजवासियों और कृष्णभक्तों के बीच व्यापक आक्रोश उत्पन्न किया था। इस विवाद के मद्देनजर, उनके एक अनुयायी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कुमार स्वामी अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।



वीडियो के साथ हुआ थे छेडछाड़?
वीडियो में, कुमार स्वामी ने विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया कि उनकी वर्तमान स्थिति पूरी तरह से भगवान श्रीकृष्ण, ब्रजवासियों, ब्राह्मणों और संतों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं को इस सब का ज्ञाता नहीं मानते और जो कुछ भी उन्होंने हासिल किया है, वह सब इन्हीं शक्तियों की कृपा से संभव हुआ है। हालांकि, इस वीडियो के प्रसारण के बाद भी कुछ लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ। इस पर, कुमार स्वामी के कुछ समर्थक सामने आए और दावा किया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें छेड़छाड़ की गई है, जिसका उद्देश्य उनके गुरु की छवि को धूमिल करना है।

ये भी पढ़ें : प्रदीप मिश्रा ने अपने बयान के लिए मांगी माफी : भारी सुरक्षा के बीच पहुंचे थे बरसाना, प्रेमानंद महाराज ने दी थी चेतावनी

अमेरिका से वीडियो जारी किया
इस बढ़ते विवाद को देखते हुए, कुमार स्वामी ने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने सभी ऋषि-मुनियों, वृंदावन के निवासियों और बांके बिहारी जी को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सनातन धर्म की जो वैश्विक स्वीकृति दिख रही है, वह सब इन्हीं लोगों के प्रेम, सद्भावना और आशीर्वाद का परिणाम है। अपने संदेश में, कुमार स्वामी ने स्वीकार किया कि उन्हें भाषा और संस्कृति का पूर्ण ज्ञान नहीं है, और वे स्वयं को अनपढ़ मानते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद लोगों ने उन्हें जो स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे कृतज्ञ हैं और उसका बदला चुकाने के लिए उनके पास कुछ नहीं है।

ये भी पढ़ें : Radha Rani Controversy : क्या है राधारानी विवाद? जिसे लेकर प्रेमानंद महाराज ने प्रदीप मिश्रा को दी माफी मांगने की सलाह...

कुमार स्वामी ने मांगी माफी
कुमार स्वामी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि अगर उनसे कोई गलती हुई है, तो वे उसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं। उन्होंने वादा किया कि अमेरिका से लौटने के बाद वे सबसे पहले ब्रज और ब्रजवासियों से मिलेंगे। साथ ही, उन्होंने उन लोगों को भी क्षमा करने की अपील की, जिन्होंने उनके नाम पर भ्रामक सामग्री तैयार की है, जिसमें उनके अनुसार एक प्रतिशत भी सत्य नहीं है। अंत में, कुमार स्वामी ने कहा कि जिस मिशन पर वे चल रहे हैं, उसके लिए उन्हें ब्रजवासियों, बांके बिहारी जी और माता राधारानी के आशीर्वाद की आवश्यकता है। उन्होंने अपने संदेश में बार-बार विनम्रता से माफी मांगी।

प्रदीप मिश्रा भी मांगी था माफी
प्रदीप मिश्रा ने बरसाना पहुंचकर माफी मांगने के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि 'राधारानी का दर्शन किया, बरसाने की पवित्र भूमि को प्रणाम किया, नमन किया और महारानी जी से माफी मांगी कि हमारे शब्द से कोई त्रुटि हुई हो, तो क्षमा कीजिएगा।' उन्होंने कहा कि 'मेरी वाणी से, मेरे शब्दों से जो भी चोट लगी हो, उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। मेरी महारानी जी से, राधारानी जी से, किशोरी जी से क्षमा चाहता हूं।'

Also Read