Mathura News : वसंत पंचमी पर निर्धन कन्याओं के हाथ हुए पीले, मिला आशीर्वाद

UPT | Mathura News

Feb 14, 2024 17:45

मथुरा जिले में जनकल्याण समिति ने बसंत पंचमी के दिन निर्धन कन्याओं की शादी कराकर उन्हें वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। बताया गया कि समिति ने छह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया।

Mathura News : मथुरा जिले में जनकल्याण समिति ने बसंत पंचमी के दिन निर्धन कन्याओं की शादी कराकर उन्हें वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। बताया गया कि समिति ने छह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। साथ ही उनको दैनिक जीवन में उपयोग होने वाला सामान भी दिया। ताकि वह अपने जीवन का खुशी के साथ निर्वहन कर सकें।

छह जोड़ों को मिला आशीर्वाद
बताया गया कि क्षेत्र के ऐसे निर्धन परिवार जो अपनी बेटी की शादी करने में असमर्थ रहते हैं या फिर कर्जा लेकर अपनी बेटियों के हाथ पीले करते हैं, उन परिवारों की मदद के लिए कस्बा राया की जनकल्याण समिति ने बीड़ा उठाया है। जिसके तहत बसंत पंचमी के अवसर पर समिति ने छह निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में रजिस्टर्ड 6 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसके साथ ही समिति द्वारा लड़का और लड़की पक्ष से आए रिश्तेदारों व बारातियों को दावत दी गई। नव विवाहित जोड़ों को जरूरत का सामान भी भेंट किया गया। राधा गोपाल बाग मैदान में आयोजित यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। समिति के संरक्षक डॉक्टर शक्तिपाल शर्मा, महेश चंद्र एडवोकेट, अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल ने सभी जोड़ों को अपना स्नेह रूपी आशीर्वाद देकर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

Also Read