अमेठी में होगी रॉबर्ट की एंट्री? साफ किया वाड्रा ने इसका रास्ता, बांके बिहारी के दर्शन कर कही ये बात

UPT | Robert Vadra

Apr 15, 2024 11:26

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। राबर्ट वाड्रा आज सोमवार सुबह ठाकुर बांके बिहारी...

Mathura News : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। राबर्ट वाड्रा आज सोमवार सुबह ठाकुर बांके बिहारी के दरबार में दर्शन करने को पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर में पूजा के बाद देश में सुख समृद्धि की कामना के साथ साथ धर्म निरपेक्ष लोकतंत्र कायम होने की भी प्रार्थना की।

'राहुल और प्रियंका चुनाव में बदलाव के लिए कड़ी मेहनत कर रहे'
आपको बता दें कि वाड्रा ने करीब बीस मिनट तक ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। वाड्रा ने दर्शन के बाद ठाकुरजी की प्रसादी कचौड़ी का आनंद लिया और भक्तों को प्रसाद भी बांटा। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश में सुख शांति की प्रार्थना की है। इसके आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव में बदलाव के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। निश्चित तौर पर देश के लोग और भगवान उनकी मेहनत को समझेंगे। 

अमेठी से चुनाव लड़ने पर दिया जवाब
अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश के कई हिस्सों से लोग मुझे चुनाव लड़वाना चाहते हैं, और मैं भी राजनीति में आने का इच्छुक हूं। सही समय आने पर इसका निर्णय लेंगे।

Also Read