Mathura News : यमुना में स्नान करते वक्त डूबे दूसरे युवक का भी शव मिला, जानें कैसे हुआ था हादसा...

UPT | मृतक युवक का फ़ाइल फोटो।

Jul 24, 2024 16:45

वृंदावन में मंगलवार सुबह केसी घाट पर नहाते समय दो दोस्त यमुना में डूब गए थे। एक युवक का शव गोताखोरों ने घटना के एक घंटे बाद ही यमुना से बाहर निकाल लिया था, जबकि दूसरे युवक का शव बुधवार को...

Mathura News : वृंदावन में मंगलवार सुबह केसी घाट पर नहाते समय दो दोस्त यमुना में डूब गए थे। एक युवक का शव गोताखोरों ने घटना के एक घंटे बाद ही यमुना से बाहर निकाल लिया था, जबकि दूसरे युवक का शव बुधवार को देवराह बाबा घाट के निकट यमुना में उतराता मिला है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव का वृंदावन में ही अंतिम संस्कार कर दिया।

ये है पूरा मामला
बताते चलें कि मंगलवार भोर के समय दिल्ली से आठ दोस्त बाइक से वृंदावन की धार्मिक यात्रा पर आए थे। सभी लोग सुबह-सुबह घाट पर यमुना में स्नान कर रहे थे। तभी अचानक दो युवक गहरे पानी में डूब गए। उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन कुछ देर बाद गोताखोरों ने एक युवक ऋतिक थापा के शव को यमुना से बाहर निकाला। वहीं, दूसरे युवक सचिन की तलाश की जा रही थी।

बुधवार को हुई थी घटना
बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव देवराह बाबा घाट के निकट यमुना में तैर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त मंगलवार को डूबे युवक सचिन के रूप में की। पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे और पोस्टमार्टम कराए बिना वृंदावन में अंतिम संस्कार कर दिया।

Also Read