Mathura News : दलित किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, पढ़िये हैरान करने वाली खबर... 

UPT | दलित किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म।

Sep 21, 2024 14:42

नाबालिग दलित लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गये दोनों आरोपी नाबालिग हैं। पकड़े गए आरोपी गाड़ी में डालकर किशोरी को ले गये थे। अन्य एक आरोपी की...

Mathura News : नाबालिग दलित लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गये दोनों आरोपी नाबालिग हैं। पकड़े गए आरोपी गाड़ी में डालकर किशोरी को ले गये थे। अन्य एक आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

ये है पूरा मामला
कस्बा छाता की रहने वाली दलित किशोरी घर से सामान लेने के लिए बरसाना चौराहा गई थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले दो किशोरों ने किशोरी को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। किशोरी को बेहोशी की हालत में दोनों किशोर गाड़ी में डालकर किसी अन्य स्थान पर ले गये और उसके साथ दोनों ने मिलकर दुराचार किया। किशोरी के होश में आने से पहले दोनों नाबालिग उसे बरसाना पुल पर छोड़ गये। किशोरी के होश में आने पर उसने परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। घटना के बारे में सुन परिजनों के पैरो के तले से जमीन खिसक गई। परिजनों ने किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस
एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ हुई घटना के आरोपी नाबालिग हैं। उन्हें पकड़ लिया गया है। उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

Also Read