यूपी मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर : आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा एलिवेटेड ट्रैक, 15 किमी में होंगे 14 स्टेशन

UPT | आगरा मेट्रो की सुरंग

Sep 21, 2024 10:13

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आगरा में दूसरे मेट्रो कॉरिडोर के लिए ट्रैक का निर्धारण कर दिया है। जो आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक फैलेगा। यह कॉरिडोर एक एलिवेटेड ट्रैक...

Agra News : उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आगरा में दूसरे मेट्रो कॉरिडोर के लिए ट्रैक का निर्धारण कर दिया है। जो आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक फैलेगा। यह कॉरिडोर एक एलिवेटेड ट्रैक के रूप में विकसित होगा और इसकी कुल लंबाई लगभग 15 किलोमीटर होगी। जिसमें 14 स्टेशन शामिल होंगे।

तय हुआ ट्रैक का रूट
यह मेट्रो रूट आगरा कैंट से प्रारंभ होकर एमजी रोड के मध्य से गुजरेगा। मेट्रो ट्रैक हाईवे पर अबुउलाह दरगाह की ओर मुड़ेगा और लंगड़े की चौकी की तरफ जाएगा। इसके बाद, यह ट्रैक शाहदरा तक पहुंचने के लिए दाएं मोड़ लेगा। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक, पंचानन मिश्रा ने जानकारी दी है कि मेट्रो का यह कॉरिडोर विभिन्न प्रमुख स्थलों को जोड़ेगा। आगरा कैंट से शुरू होकर, मेट्रो ट्रैक भगवान टॉकीज चौराहा, पुलिस चौकी और फिर बायीं ओर अबुउलाह दरगाह तक पहुंचेगा।


15 किमी में होंगे 14 स्टेशन
  • आगरा कैंट
  • सदर बाजार
  • प्रतापपुरा
  • कलेक्ट्रेट
  • आगरा कॉलेज
  • हरीपर्वत
  • संजय प्लेस
  • एमजी रोड फ्लाईओवर
  • सुल्तानगंज की पुलिया
  • कमला नगर
  • रामबाग
  • फाउंड्री नगर
  • कृषि मंडी
  • कालिंदी विहार
5 विभागों की टीम करेगी इसका सर्वे
इस परियोजना के सफल कार्यान्वयन के लिए यमुना पर पुल निर्माण और मंडी समिति के पास हाईटेंशन लाइन को हटाने की प्रक्रिया पहले पूरी की जाएगी। अगले सप्ताह से 5 विभागों की टीम सर्वेक्षण कार्य शुरू करेगी और इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। यह मेट्रो कॉरिडोर आगरा शहर के परिवहन नेटवर्क को बेहतर बनाने और नागरिकों को सुविधाजनक यात्रा के विकल्प प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Also Read