Mathura News : योग सप्ताह शुरू, व्यायाम के जरिये स्वस्थ रहने के गुर बताए, ऐसे प्राप्त करते हैं दीर्घायु

UPT | योग करते अधिकारी कर्मचारी

Jun 15, 2024 10:56

विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पूरे राज्य में योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत आज शनिवार को हुई। योग को बढ़ावा देने के लिए 21 जून को विश्व योग...

Mathura News : विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पूरे राज्य में योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत आज शनिवार को हुई। योग को बढ़ावा देने के लिए 21 जून को विश्व योग दिवस का आयोजन किया जाता है। 

जवाहर बाग में अफसरों ने योग किया
मथुरा जिला प्रशासन की ओर से जवाहर बाग में सुबह योग सप्ताह की शुरुआत की गई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन योगानंद पांडे के अलावा शिक्षा, पीडब्ल्यूडी विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग एवं बाल पुष्टाहार विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए। 

जीवन में योग व्यायाम को महत्व देना चाहिए
कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के गुर बताए गए। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में योग व्यायाम को महत्व देना चाहिए। यदि हमारा शरीर स्वस्थ है तो फिर हम दीर्घ आयु प्राप्त कर सकते हैं और हम रोगों से भी दूर रह सकते हैं।
 

Also Read