भीषण आग में भुज गया घर का चिराग : मंदिर में रखे दीपक से घर में लगी आग, कालीन व्यवसायी के बेटे की मौत

UPT | मंदिर में रखे दीपक से घर में लगी आग

Jun 21, 2024 16:01

आगरा पुलिस कमिश्नरेट सिटी जोन में बीती रात एक दुखद घटना घटी। गुरुवार रात 12 बजे सिटी जोन के सदर थाना क्षेत्र के शहीद नगर स्थित कावेरी विहार में कालीन व्यवसायी केजी वशिष्ठ के घर मंदिर में रखे दीपक से आग लग गई।

Agra News : आगरा पुलिस कमिश्नरेट सिटी जोन में बीती रात एक दुखद घटना घटी। गुरुवार रात 12 बजे सिटी जोन के सदर थाना क्षेत्र के शहीद नगर स्थित कावेरी विहार में कालीन व्यवसायी केजी वशिष्ठ के घर मंदिर में रखे दीपक से आग लग गई। घटना में उनके बेटे भरत वशिष्ठ की मौत हो गई।

घर में रखा सारा सामान जला
घर में लगी भीषण आग से रसोई में रखा सिलेंडर फटने से हुए जोरदार धमाके से पूरी कॉलोनी  दहशत में आ गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कई घंटों की मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक कारोबारी के घर में रखा सारा सामान जल चुका था। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां शुक्रवार सुबह वापस लौटीं।

Also Read