Hathras News : मथुरा-बरेली राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत तो दूसरा गंभीर घायल

फ़ाइल फोटो | द्रोणाचार्य

Sep 29, 2024 01:31

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में गांव सलेमपुर के निकट एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारी दी।जिसमें एक की मौत हो गई तो उसका दूसरा साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय द्रोणाचार्य पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी...

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मथुरा-बरेली राजमार्ग पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल हालत में दोनों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारी, एक की माैत
आपको बता दें कि हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में गांव सलेमपुर के निकट एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारी दी।जिसमें एक की मौत हो गई तो उसका दूसरा साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय द्रोणाचार्य पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी गांव गंगा पुर थाना डिबाई जिला बुलंदशहर के रूप में हुई। द्रोणाचार्य पीएनसी कंपनी में सिविल इंजीनियर के रूप में काम कर रहा था और बरेली-जयपुर हाइवे पर रोड निर्माण के कार्य में लगा था। वह अपने साथी के साथ बाइक पर कहीं जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

दुर्घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया
सड़क हादसे के बाद द्रोणाचार्य को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन उनकी स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पुलिस ने इस हादसे में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Also Read