Hathras News : चार महीने बाद ससुराल आई और मौत हो गई, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप...

UPT | विलाप करते परिजन

Jun 22, 2024 12:27

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। चार महीने से महिला मायके रह रही थी। कल ही ससुराल आई और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस...

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। चार महीने से महिला मायके रह रही थी। कल ही ससुराल आई और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला
अलीगढ़ जिले के सुरेंद्रनगर निवासी नेहा गोयल उर्फ बरखा की शादी करीब 14 साल पहले हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर निवासी सर्राफा कारोबारी विशाल गोयल के साथ हुई थी। देर रात नेहा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है।

भाई ने लगाया हत्या का आरोप
शनिवार की सुबह जब नेहा के मायके वालों को उसकी मौत की जानकारी हुई तो वे भी मौके पर पहुंच गए। नेहा के भाई बादल का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर नेहा का पति और ससुराल के अन्य लोग काफी प्रताड़ित करते थे। इसी प्रताड़ना से दुखी होकर नेहा चार महीने से अपने मायके में रह रही थी। उसने बताया कि कल उसके बहनोई और ससुराल के अन्य लोगों ने यह भरोसा दिलाया कि अब भविष्य में इस तरह की कोई हरकत नहीं करेंगे। इस पर वह अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़ आया था। उसका आरोप है की रात में उसके बहनोई और अन्य ससुरालियों ने उसकी बहन की हत्या कर दी। नेहा का एक 12 साल का बेटा भी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Also Read