Etah News : हाथरस में हुए हादसे के बाद 27 लोगों के एटा पहुंचा शव, 20 की हुई शिनाख्त

UPT | शव पहुंचते ही उमड़ी लोगों की भीड़

Jul 03, 2024 02:46

जनपद हाथरस में हुए हादसे के बाद एटा में 30 लोगों को लाया गया था। जिसमें 27 लोग मृत पहुंचे थे और 03 लोग इंजर्ड थे। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 27 मृतकों में से 20 लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है।

Etah News : जनपद हाथरस में हुए हादसे के बाद एटा में 30 लोगों को लाया गया था। जिसमें 27 लोग मृत पहुंचे थे और 03 लोग इंजर्ड थे। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 27 मृतकों में से 20 लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है। वही अभी 7 लोगों की शिनाख्त होना बाकी है। 20 लोगों के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके शव को परिजनों का सौंप दिया है। बाकी बच्चे 7 लोगों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। 

अब तक 116 लोगों की हुई पुष्टि
 हम आपको बता दें कि ये पूरा मामला जनपद हाथरस के शिकंदराराऊ के पास फुलरई का है, जहां भोले बाबा के मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या लोग पहुंचे थे। जिसमें बताया जाता है कि कार्यक्रम का समापन होने के बाद भगदड़ मच गई। जिसमें 116 लोगों की अब तक पुष्टि हो चुकी है। लेकिन ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। उसी में से 30 लोगों को एटा के मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। जिसमें 27 लोग मृत अवस्था में पहुंचे थे और 03 लोग घायल अवस्था में पहुंचे थे। वही 27 मृतकों में से 20 लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है। वही अभी 7 लोगों की शिनाख्त होना बाकी है। 20 लोगों के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके शव को परिजनों का सौंप दिया है। बाकी बच्चे 7 लोगों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। 

भीड़ में नीचे दबने और दम घुटने से हुई मौत
वही देखने वाली बात ये है कि आखिर इतने बड़े हादसे का जिम्मेदार कौन है?. क्या भोले बाबा और कार्यक्रम के 78 आयोजक। इनके खिलाफ कार्यवाही होगी या ये घटना भी अन्य घटनाओं की तरह कुछ दिन बाद पुरानी होकर पीछे छूट जाएगी।वही मेडिकल कॉलेज के बरिष्ठ चिकत्सक डॉक्टर राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि यहां पर 30 लोग आए थे जिसमें 27 मृत थे और तीन घायल थे। अब तक 20 शव की शिनाख्त हो चुकी है। और सभी के पोस्टमार्टम होकर शव उनके परिजनों को सौंप दिए है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में मिली जानकारी के हिसाब से सभी लोगों की मौत भीड़ में नीचे दबने और दम घुटने से हुई है। 

 

Also Read