हाथरस मामले पर पीएम ने जताया दुख : विपक्ष ने अचानक बंद कर दिया हंगामा, मोदी बोले- 'पीड़ितों की मदद का भरोसा देता हूं'

UPT | हाथरस मामले पर पीएम ने जताया दुख

Jul 02, 2024 19:02

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ-एटा मार्ग पर स्थित फुलरई गांव में दुख और दर्दनाक घटना हुई है। इस घटना पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने पीड़ितों की मदद का भी भरोसा दिया है।

Short Highlights
  • हाथरस मामले पर पीएम ने जताया दुख
  • विपक्ष ने अचानक बंद कर दिया हंगामा
  • 50 लोगों की मौत की सूचना
New Delhi : हाथरस जिले के सिकंदराराऊ-एटा मार्ग पर स्थित फुलरई गांव में दुख और दर्दनाक घटना हुई है। यहां भोले बाबा के सत्संग के समापन के बाद जब हजारों श्रद्धालु बाहर निकल रहे थे, अचानक भगदड़ मच गई। इस घटना में 100 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। इस घटना पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने पीड़ितों की मदद का भी भरोसा दिया है।

हाथरस पर क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संबोधन के दौरान कहा कि 'इस समय चर्चा के बीच अभी मुझे एक दुखद खबर भी दी गई है। यूपी के हाथरस में जो भगदड़ हुई, उसमें अनेक लोगों की दुखद मृत्यु होने की जानकारी आ रही है। जिन लोगों की इस हादसे में जान गई है, मैं उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। केंद्र सरकार के वरिष्ठ उत्तर प्रदेश सरकार के लगातार संपर्क में है। मैं इस सदन के माध्यम से सभी को ये भरोसा देता हूं कि पीड़ितों की हर तरह से मदद की जाएगी।'
 
हंगामा कर रहा विपक्ष हुआ शांत
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान विपक्ष लगातार नारेबाजी कर रहा था। विपक्ष की तरफ से जस्टिस फॉर मणिपुर का नारा लगाकर विरोध किया जा रहा था। इस दौरान लोकसभा स्पीकर की तरफ से कई बार विपक्ष के सांसदों को चेतावनी भी दी गई। वहीं देखा गया कि जैसे ही पीएम ने हाथरस का जिक्र किया, विपक्ष में अपना हंगामा बंद कर दिया। हालांकि उनके बात खत्म करते ही सदन में एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया।

क्या हुआ है हाथरस में?
हाथरस के फुलरई गांव में भोले बाबा के सत्संग के समापन के बाद जब हजारों श्रद्धालु बाहर निकल रहे थे, अचानक भगदड़ मच गई। इस घटना में लगभग 50 लोगों की मौत की सूचना है। इसमें हाथरस और एटा के निवासी शामिल हैं। मृतकों को अलीगढ़ और एटा ले जाया गया है। जिलाधिकारी आशीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। भगदड़ में सैकड़ों महिलाएं, बच्चे और पुरुष दब गए। अभी भी कई और लोगों के हताहत होने की आशंका है।

Also Read