Etah News : अंतहीन दर्द दे गया हाथरस सत्संग, अब अपनों को तलाश रहीं नम आंखें... 

UPT | अपनों की तलाश में पोस्टमार्टम हाउस में जमा लोग।

Jul 03, 2024 12:43

हाथरस में हुए हादसे के बाद अपनों को ढूंढते हुए लोग एटा पहुंच रहे हैं। कोई अपनी मां को ढूंढ रहा है तो कोई अपनी नातिन को...। इसी तरह से पोस्टमार्टम गृह पर परिजनों का आना जारी है। एटा में अब तक 27 लोगों...

Etah News : हाथरस में हुए हादसे के बाद अपनों को ढूंढते हुए लोग एटा पहुंच रहे हैं। कोई अपनी मां को ढूंढ रहा है तो कोई अपनी नातिन को...। इसी तरह से पोस्टमार्टम गृह पर परिजनों का आना जारी है। एटा में अब तक 27 लोगों के शव पहुंच चुके हैं। जिनमें से 21 शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। 03 शवों की शिनाख्त हो चुकी है। लेकिन, अभी 03 की शिनाख्त होना बाकी है। 

अपनों को तलाश रही हर किसी की आंखें
हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में मंगलवार को भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से 124 लोगों की जान चली गई और 150 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से लापता और मृतकों के परिजन अपनों को ढूंढने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कोई अपनी मां को ढूंढ रहा है, कोई अपने बच्चों को तो कोई अपनी पत्नी को ढूंढ रहा है। एक बुजुर्ग महिला आज सुबह एटा पोस्टमार्टम गृह पहुंची, जहां वह अपनी नातिन को ढूंढ रही थी। एक बुजुर्ग अपनी बुआ की नाती की पत्नी को ढूंढते हुए पहुंचे हैं। बुजर्ग महिला ने बताया कि वह अपनी नातिन के साथ भोले बाबा के सत्संग में गई थी। वहां भगदड़ मच गई, जिसमें उसकी नातिन गायब हो गई है। वहीं, बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी, और उसकी बुआ की नाती की पत्नी सहित कई लोग सत्संग में गए थे। जिसमें उसकी बुआ की नाती की पत्नी और उसके बेटे की हादसे में मौत हो गई। बेटा हाथरस के जिला अस्पताल में मृत मिला है और उसकी पत्नी एटा के पोस्टमार्टम गृह में मिली है। 

Also Read