Hathras News : जलभराव से परेशान लोगों ने सड़क के पानी भरे गड्ढों में की धान की रोपाई 

UPT | प्रदर्शन करते ग्रामीण

Jul 19, 2024 21:37

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बारिश के चलते विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर जलभराव हो गया है और सड़कें जर्जर हालत में हैं। ऐसा ही एक मामला हसायन से कानऊ मार्ग पर...

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बारिश के चलते विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर जलभराव हो गया है और सड़कें जर्जर हालत में हैं। ऐसा ही एक मामला हसायन से कानऊ मार्ग पर देखने को मिला। सड़क में गहरे गहरे गड्ढे हैं और बारिश का पानी भरा हुआ है। इस वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। बच्चों को इस जलभराव में से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। कई साल से इस मार्ग का खस्ता हाल है। जिसको लेकर गुरूवार को यहां लोगों ने अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

पानी भरे गड्ढों में की धान की रोपाई
लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने इस सड़क की हालत सुधरवाने की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान भी किया था। तब अधिकारियों ने जल्द ही सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन इसके बाद भी आज तक सड़क का निर्माण नही हुआ है। जिसको लेकर गुरूवार को यहां लोगों ने अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगो ने सड़क पर भरे पानी में धान की रोपाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों में धान की रोपाई कर और धान की पौध हाथ में लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। 

मार्ग ठीक कराने की मांग
लोगों का कहना था कि वह अभी और ज्यादा प्रदर्शन करेंगे। अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे। वहीं लोगों का यह भी कहना था कि जब यहां से जलभराव दूर नहीं कराया जा रहा तो फिर क्यों ना वह लोग यहां पर धान की रोपाई ही कर लें।

Also Read