Hathras News : घर में घुसकर 60 साल की महिला से रेप, पुलिस ने मारी गोली तो लगा गिड़गिड़ाने...

UPT | मुठभेड़ में घायल रेप का आरोपी।

Oct 25, 2024 12:04

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 25 वर्षीय युवक पर 60 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी युवक ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब महिला घर में...

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 25 वर्षीय युवक पर 60 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी युवक ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब महिला घर में अकेली सो रही थी। पुलिस ने आरोपी को युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी युवक घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस
कोतवाली सासनी क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 60 वर्षीय महिला ने एक युवक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात गांव का एक युवक उनके घर में घुस आया। युवक ने उसके साथ रेप किया। वृद्धा ने शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद वृद्धा और उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पड़ताल शुरू कर दी। 

ऐसे हुई मुठभेड़
महिला के साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी युवक को इगलास रोड बाबा भट्टा के पास से पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फतेह खां गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस को फतेह खां के पास से एक तमंचा और एक कारतूस मिला है। 

क्या कहती है पुलिस
सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और पूर्व में भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाना सासनी में एनडीपीएस एक्ट और चोरी जैसी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Also Read