संपत्ति बंटवारे को लेकर छोटे भाई की गोली मार कर हत्या : पिता ने आरोपी भाई को संपत्ति से किया था बेदखल

UPT | घटना पर मौके पर पहुंची पुलिस

Oct 25, 2024 16:44

अलीगढ़ में संपत्ति के बंटवारे के विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दिया।

Short Highlights
  • दो भाइयों को सम्पति से पिता ने किया था बेदखल
  • संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद 
Aligarh news ;  अलीगढ़ में संपत्ति के बंटवारे के विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दिया। एक दिन पहले भी संपत्ति बंटवारे को लेकर पिता के साथ मारपीट की गई थी। वही, आज शुक्रवार को फिर खेतों के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। जिसमें दो भाइयों ने मिलकर छोटे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी भाई फरार हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटना थाना खैर के कशीशों इलाके की है।  

दो भाइयों को सम्पति से पिता ने किया था बेदखल

कशीशों इलाके के रहने वाले राजपाल शर्मा के चार बेटे हैं। संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पिता राजपाल ने अपने दो बेटे विजय शर्मा और राधा कृष्ण शर्मा को संपत्ति से बेदखल कर रखा हैं। जिससे भाइयों के बीच तनाव बढ़ गया था। एक दिन पहले भी विजय शर्मा और राधा कृष्ण शर्मा ने संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर पिता राजपाल शर्मा के साथ मारपीट की थी। शुक्रवार को भी गांव के ही ट्यूबवेल पर संपत्ति बंटवारे को लेकर भाइयों में फिर झगड़ा हो गया। जिसमें छोटे भाई किशन को उनके ही सगे भाई विजय शर्मा और राधा कृष्ण शर्मा ने गोली मार दी। गोली लगने से किशन गंभीर रूप से घायल हो गया । उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही किशन ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी दोनों भाई फरार है। किशन की शादी चार साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा भी है। जिसकी उम्र 4 साल बताई गई है।  

संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद 

पीड़ित परिवार की बहन ने बताया कि जमीन के पीछे सब विवाद है। मेरे पिता की जायदाद है। एक दिन पहले संपत्ति विवाद को लेकर ही पिता के साथ मारपीट की थी। जमीनी विवाद चल रहा था। घटना को लेकर प्रभारी क्षेत्राधिकारी खैर वरुण कुमार सिंह ने बताया कि भाइयों के मध्य संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद था। जिसमें किशन नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी सगे भाई हैं। पिता ने चार बेटों में से दो को संपत्ति से बेदखल कर दिया है। इन्हीं दो बेटों ने हत्या को अंजाम दिया है। इसमें विजय शर्मा और राधा कृष्ण आरोपी है। पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।  

 

Also Read