Etah News : मासूम के साथ कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार, काफी दिनों से पुलिस को दे रहा था चकमा

UPT | पुलिस की गिरफ्त में कुकर्म का आरोपी।

Jun 20, 2024 16:55

एटा जनपद के थाना राजा का रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को...

Etah News : एटा जनपद के थाना राजा का रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

क्या है पूरा मामला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस ने नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी पुष्पेंद्र उर्फ भोले मासूम बच्चे के साथ कुकर्म करने की घटना को अंजाम दिया था। 

काफी दिनों से थी तलाश
बच्चे के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।तभी से लगातार पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन, वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना आरोपी को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Also Read