एटा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : यूपी के मंत्री संदीप सिंह ने किया योगाभ्यास, कही ये बात...

UPT | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एटा में योगाभ्यास करते यूपी के मंत्री संदीप सिंह।

Jun 22, 2024 02:32

एटा जिले में आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें यूपी सरकार के शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह बतौर मुख्य अतिथि और अलीगढ़ की मंडलायुक्त भी शामिल हुईं। उत्तर...

Etah News : एटा जिले में आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें यूपी सरकार के शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह बतौर मुख्य अतिथि और अलीगढ़ की मंडलायुक्त भी शामिल हुईं। उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने की समाज के सभी लोगों से योग अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योगा को विश्वभर में भारत ने ही स्थापित किया है। 

मानसिक संतुलन का बेहतर बनाने का माध्यम से योग
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में विशाल योगाभ्यास शिवर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि संदीप सिंह ने कहा कि योग सदियों से हमारे यहां ऋषियों मुनियों द्वारा स्थापित की गयी क्रिया है। इसलिए प्रत्येक दिन योग करने से हम अपने मानसिक संतुलन को भी बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 में इसको प्रारम्भ किया था। पूरे विश्व में आज योग को एक नयी पहचान मिली है। अगर आधा घंटा हम रोजाना योग के लिए निकालें, तो अपने अंदर नया बदलाव महसूस करेंगें।

भारत में पैदा हुआ योग
अलीगढ की मंडलायुक्त चैत्रा वी. ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस निरंतर विश्वभर में मनाते हुये 10 वर्ष हो गए। इस बार के योग दिवस का थीम है 'योग अपने लिए-समाज के लिए।' उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने इसको पूरे विश्व में पापुलर किया है। आईएएस की हमारी प्रशासनिक अकादमी में भी हमें पढ़ाया जाता है 'योगः कर्मस्यु कौशलम।' ये सूत्र वाक्य वहां लिखा हुआ है। उन्होंने कहा कि योग का मतलब डिसिप्लीन है। अपने शरीर को काबू में रखने का एक माध्यम है योग। योग भारत में ही पैदा हुआ, यहीं विकसित हुआ और आज पूरी दुनिया में हम लोग इसके सन्देश को प्रसारित कर रहे हैं। 

Also Read